राज्यपाल ने हिमाचल में टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा की…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

टीबी की नियमित निगरानी, जन भागीदारी और जागरुकता पर दिया बल

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में आज राजभवन में टीबी उन्मूलन अभियान के सम्बंध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में 100 दिवसीय ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत राज्य में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में हिमाचल की भूमिका पर भी चर्चा हुई।

बैठक के दौरान राज्यपाल ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य और जिला स्तर पर टीबी की नियमित निगरानी, जन भागीदारी और जन जागरुकता पर बल दिया। उन्होंने हिमाचल को टीबी मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस अभियान को और प्रभावी तथा सफल बनाने के लिए ठोस रणनीति अपनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। 

श्री शुक्ल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में टीबी उन्मूलन के लिए लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विस्तृत प्रगति रिपोर्ट तैयार करने को कहा ताकि इसे केंद्र सरकार को भेज कर अतिरिक्त सहायता की मांग की जा सके।

सचिव, स्वास्थ्य सेवएं एम. सुधा देवी ने राज्यपाल को प्रदेश में टीबी उन्मूलन को लेकर की जा रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

उप मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. गोपाल बेरी ने अभियान की वर्तमान प्रगति और उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन डायरेक्टर प्रदीप कुमार और राज्य आईईसी अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

आगामी मानसून की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित...

Spaka Newsमुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में आज यहां आगामी मानसून ऋतु के दृष्टिगत आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने संबंधित अधिकारियों को आगामी मानसून मौसम को ध्यान में रखते हुए नागरिक सुरक्षा के […]

You May Like