फोटो शूट करते वक़्त पैर फिसलने से पार्वती नदी में गिरी महिला, लापता

Spaka News

हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटक अक्सर प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करते हैं जिसके चलते उन्हें जान से हाथ धोना पड़ जाता है। ताजा मामले में मणिकर्ण के कटागला में हरियाणा का एक दंपती नदी किनारे फोटो शूट कर रहा था कि अचानक महिला का पांव फिसल गया और उफनती पार्वती नदी में जा गिरी। नदी में गिरने के बाद महिला लापता है। घटना बुधवार देर शाम की है। लापता पर्यटक की पहचान कविता(31) पत्नी अजय निवासी झज्जर हरियाणा के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस स्थानीय लोगों के साथ तलाश कर ही है।


Spaka News