हिमाचल: 20 वर्षीय कार चालक की हुई मौके पर ही मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई एक तेज रफ्तार कार

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में तेज रफ्तार ने एक 20 वर्षीय युवक की जान ले ली। धर्मशाला से कांगड़ा की ओर आ रही एक कार वीरता के समीप पहुंच कर सीधे पेड़ से जा टकराई। यह हादसा इतना भयावह था कि शव को गाड़ी से निकालने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की पड़ताल कर रही है। वहीं कांगड़ा ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। इस मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय शान शर्मा निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कार की स्‍पीड बहुत अधिक थी जिसके कारण यह हादसा हुआ है। तेज रफ्तार से चल रही कार से चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सीधे ही पेड़ के साथ टक्‍कर हो गई। आपको बता दें कि इस कार में सिर्फ चालक ही सवार था।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *