हिमाचल: नवविवाहिता ने मायके में की आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार, पिता की शिकायत पर कार्रवाई

Spaka News

हमीरपुर : 14 सितंबर को मृतका के पिता सुभाष चंद ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बेटी ने उसके पति दीपक और सास-ससुर से तंग आकर आत्महत्या की है।पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते हलाणा गांव की नवविवाहिता के आत्महत्या मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी पति को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दीपशिखा (23) निवासी गांव हलाणा की शादी करीब चार माह पहले ही हुई थी। वह स्थानीय परंपरा के अनुसार ससुराल से एक महीने के लिए अपने मायके आई थीं। सात सितंबर को उसने मायके में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसएचओ सदर निर्मल सिंह ने कहा कि परिजनों ने शिकायत दी है कि उनका दामाद बेटी को प्रताड़ित करता था। इस कारण उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि मृतका के पति  को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बैंक कर्मचारी है।


Spaka News