आज का राशिफल 26 सितंबर 2021 Aaj Ka Rashifal 26 September 2021: रविवार को इन राशि वालों के बनेंगे हर काम, मिलेगा शुभ समाचार

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज श्री सूर्यदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। शनिवार 26 सितंबर 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होने की संभावना है।  आप किसी परेशानी को आसानी से दूर कर सकेंगे।  मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आप विरोधियों पर आज हावी रहेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर कोई अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

घर का माहौल ठीक रहेगा। आज ज्यादा काम होने के चलते आप थकान महसूस कर सकते हैं। आपको अपने खानपान में बदलाव लाना चाहिए। कुछ मामलों में आप भावुक हो सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई को लेकर दिक्कत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखना होगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।लव लाइफ ठीक रहेगा। काराेबार को लेकर दिक्कतें हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्राें को गंभीरता से विचार कर अपनी पढ़ाई आगे बढ़ाने की जरूरत है। धन लाभ होगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आप बेहद प्रसन्न रहेंगे।  आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कैरियर में नए मौके मिलेंगे। कानूनी मामले स्थिर बने रहेंगे। सामाजिक कार्य करेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में नए बदलाव लाने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। किसी  मित्र का सहयोग मिलेगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

  

काम के सिलसिले में नतीजे अच्छे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सामाजिक  जीवन में भी सफलता मिलेगी। यात्रा कर सकते हैं। परिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपकी सेहत में सुधार आया। वाणी संयम रखें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आपके लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा।  आपके घर में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। निवेश लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्य करेंगे। कारोबार में सफलता का योग है। अपने लोगों के साथ समय गुजरेगा। किसी  खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज  तनाव से खुद को मुक्त रखने की कोशिश करें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

कार्य की व्यस्तता के चलते तनाव में रहेंगे। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। करियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह जरूर लें। आज कोई भी निर्णय लेने से  बचें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ तनाव हो सकता है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आर्थिक लाभ के योग हैं। आकस्मिक खर्च हो सकता है। उधार लेना पड़ सकता है।  व्यापार, नौकरी में दिक्कतों का  सामना करना पड़ सकता है। काफी काम करने के बाद भी उचित परिणाम न मिलने से निराशा रहेगी।  यात्रा न करें। जीवनसाथी के साथ आप  सुकून भरे पल बिता पाएंगे। सेहत के प्रति आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

करियर को लेकर आपको मौका मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। छात्रों का दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

अच्‍छी सूचना मिलेगी। कारोबार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप जोखिम लेंगे तो सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपने क्रोध नियंत्रण रखने की जरूरत है। खान-पान में सावधानी बरतें। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आपका दिन शानदार रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए की गई आपकी कोशिश सफल रहेगी। इसका आपको अच्छा फल भी मिलेगा। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़ा लाभ होगा। दूसरों के विवाद में न पड़ें। यात्रा अच्छी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिजनों के व्यवहार से आप काफी खुश होंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आपका दिन अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष  बेहतर होगा।  आपके व्यवहार की लोग सराहना करेंगे। आपके सभी काम पूरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी।  वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जोखिम लेने से बचें। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Himachal : होटल की तीसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति हुई मौत , शराब पीने वाले ध्यान दें- क्या है पूरा मामला?

Spaka Newsपरवाणु : हिमाचल में परवाणु के एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सैक्टर-3 में स्थित होटल में माघ सिंह (46) निवासी गांव घलियाड़, डाकघर वथाड़, तहसील बंजार व जिला कुल्लू ने होटल में कमरा लिया था। […]

You May Like