युवक ने पिता की राइफल से आत्महत्या का किया प्रयास, पढ़े पूरी खबर

Spaka News

स्थानीय उपमंडल के गांव तपालधार में उस समय हड़कंप मच गया जब बंटी (32) सुपुत्र पूर्ण चंद ने अपने आवास में अपने पिता की बंदूक उठाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़े भाई ने गत शाम को पिता ने अपनी लाईसैंसी राइफल को धूप में सुखाने के लिए रखा था तो इसका छोटा भाई बंटी उक्त राइफल को बाहर से उठाकर उसे कमरे में ले गया, जहां पर राइफल को रखते थे। उसी समय अन्दर से फायर होने की आवाज सुनाई दी। जब कमरे में गया तो देखा कि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है।

गोली की आवाज सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे। आनन फानन में उसे जोनल हॉस्पिटल ऊना ले गए, जहां डॉक्टरों ने मरीज की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया।इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Spaka News