हिमाचल पुलिस को देख घबराया युवक,तलाशी लेने पर निकला चिट्टा,पढ़े पूरी खबर………..

Spaka News

ऊना : जनपद के ख्वाजा मंदिर संतोषगढ़ के समीप पुलिस ने पंजाब के युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ पुलिस की टीम मंगलवार रात्रि ख्वाजा मंदिर के समीप गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देख युवक घबरा गया। जिस पर युवक की तलाशी ली गई। 

तलाशी लेने पर युवक से  7.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान अभिनाश कुमार निवासी नंगल, जिला रोपड़ के रूप में हुई है। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ  मादक द्रव्य अधिनियम के तहत  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   


Spaka News