हिमाचल : जुब्बल से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, जाने पूरा मामला …………………….

Spaka News

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में दो दिन से लापता एक 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटके हुए बरामद हुआ है। मामला प्रदेश की राजधानी शिमला के चहत पड़ते रोहड़ू के जुब्बल क्षेत्र का है। 

शव की शिनाख्त 24 वर्षीय हिमांशु चौहान निवासी गांव रोहटान के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त युवक बीते मंगलवार से कहीं लापता हो गया था। इस बीच युवक के परिजनों ने उसे काफी ढूंढने का भी प्रयास किया परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

इस दौरान अगले दिन जंगल के पास से गुजर रहे किसी शख्स ने युवक का शव पेड़ से लटके हुए देखा। इसकी जानकारी उसने पुलिस को दी। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 

इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं, प्राथमिक जांच के मुताबिक युवक ने सुसाइड किया है। माना जा रहा है कि युवक ने कायल के पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाया और फिर उससे झूल गया। हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव हो पाएगी। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *