हिमाचल : पैसे का लालच देकर किया 4 वर्षीय बच्ची संग गंदा काम, आरोपित गिरफ्तार ……………….

Spaka News

मंडी : पैसों का लालच देकर 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का सामने आया है। घटना हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर में हुई है। यहां एक 27 वर्षीय युवक द्वारा 4 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भौर में रहने वाली एक महिला ने सुंदरनगर पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह पति के साथ रहती है और ईंट भट्टे पर मजदूरी करती है। बुधवार शाम को उसका पति सब्जी लाने कनैड़ बाजार गया था और वह ईंट के भट्टे में कार्य करने गई थी। उसी समय ईंट के भट्टे में कार्य करने वाले उत्तरप्रदेश के एक 27 वर्षीय युवक ने बेटी को पैसे का लालच देकर रिहायशी ढारा में ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *