हिमाचल: पोल से टकराकर खाई में गिरी कार, मां की मौत, बेटा घायल…………………………………..

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हादसा हुआ। एक कार के खाई में गिरने से मां की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल है। घायल की हालत गंभीर है। अस्पताल ले जाया गया है। 

हादसा बगस्याड-थुनाग सड़क मार्ग पर कांढ़ी मोड़ पर हुआ, जहां जंजैहली की तरफ जा रही कार खाई में गिर गई। यहां कार पहले पोल से टकराई, जिसके बाद कार खाई में जा गिरी। खाई में कार गिरने से महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि महिला का बेटा बुरी तरह जख्मी हो गया है।

घायल बेटे का उपचार सीएचसी बगस्याड में चल रहा है। जान गंवाने वाली महिला का नाम मोरू देवी पत्नी शिव दास निवासी कटवाण्डी था। उसकी उम्र 45 साल थी। घायल युवक का नाम प्रकाश चंद पुत्र शिव दास, उम्र 23 साल।

एसएचओ संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने शव पोस्टमोर्टम के लिए भेज हादसे की जांच शुरू कर दी है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *