हिमाचल : जयंती माता मंदिर के पास जंगल में मिली महिला की गली-सड़ी लाश, हाथ-पांव थे बंधे………

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

कांगड़ा के तहत जयंती माता मंदिर के पास अज्ञात महिला की गली सड़ी लाश मिली है। अज्ञात महिला के हाथ बंधे हुए नजर आ रहे हैं।सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। कांगड़ा पुलिस द्वारा फ़ोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। आशंका जताई जा रही है महिला की हत्या की गई है। मौका पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। पुलिस पड़ताल के बाद ही पता चल सकेगा कि यह महिला कौन है और किसने इसकी हत्या की है।

अभी पुलिस ने डिटेल मंगवाई है कि कहां कहां व किस थाने से महिलाएं लापता हैं। पुलिस डिटेल आने के बाद ही पता चल सकेगा कि महिला कौन है और कहां से है। बताया जा रहा है कि यह शव गला सड़ा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि काफी पहले यह शव कोई यहां फेंक गया है या जंगल में ही वारदात को अंजाम दिया गया जिसका आज पता चला है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2022 Aaj Ka Rashifal 31 October 2022 : रचनात्मक कार्यो में प्रगति के साथ इन राशियों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत............

Spaka Newsपंचांग के अनुसार 31 अक्टूबर, 2022 सोमवार कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। कल छठ पर्व का उषाअर्घ्य के बाद समापन हो जाएगा। कल का दिन सभी राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। साथ कई राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा। पंचांग […]

You May Like