हिमाचल: महिला का शव मिलने से सनसनी, नाले में कंबल से लिपटी मिली लाश………

Spaka News

जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक महिला की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष तक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुनिहार कुफटू मार्ग के बझोल के समीप नाले में कुछ ग्रामीण महिलाएं पशुचारा ले रही थी। अचानक नाले में उनकी नजर कम्बल में पड़ गई। जिसमे कुछ बंधा हुआ लग रहा था। कम्बल को थोड़ा खोलकर ग्रामीण महिलाओं के होश ही उड़ गए, क्योकि उसमें एक महिला का शव था। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत को दे दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस थाना कुनिहार को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगां के सहयोग से तुरंत शव को गहरे नाले से बाहर निकाला। इसके अतिरिक्त सड़क से गुजरने वाले सभी बहनों को रोककर शव की पहचान करवाई गई। लेकिन मृतक महिला की कोई पहचान नहीं हो पाई। इस विषय में प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार राकेश ठाकुर, उप प्रधान हरिदास तनवर ने बताया कि ग्रामीण महिलाएं बझोल नाले में पशुचारा ले रही थी। उन्होंने एक बंधे हुए कम्बल में महिला का शव देखा, जिसकी सूचना उन्होंने पंचायत को दी। थाना प्रभारी अंकुश डोगरा का कहन ाहै थ्क कुनिहार कूफटू के बझोल के समीप नाले में किसी महिला का शव मिला है। शिनाख्त नहीं हो सकी है वहीं शव का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *