हिमाचल : कमरे में बंद कर महिला ने खुद को लगाई आग, पढ़े पूरी खबर ………..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

कांगड़ा : डाडासीबा तहसील के तहत पंचायत कनोल में रविवार सुबह 48 वर्षीय महिला ने खुद को आग लगा ली। महिला को उपचार हेतु टांडा मेडिकल अस्पताल में रैफर किया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार महिला के पति सुरेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह रानो देवी (48) ने चाय बना कर दी, उसके तुरंत बाद कमरे में चली गई। इतने में कमरे में आग की लपटें निकलती देखीं और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।  सभी कमरे की तरफ गए,  लेकिन कमरा अंदर से बंद था।  कड़ी मशक्क्त से कमरा खोला तो पाया कि रानो देवी आग की लपटों की चपेट में थी। 

महिला को एंबुलेंस की सहायता से सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। महिला की नाजुक हालत देखते हुए, उसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। राणो देवी ने खुद को आग के हवाले क्यों किया पुलिस के लिए जांच का विषय है। पति की बात माने तो महिला कुछ दिनों से लगातार मानसिक तौर से परेशान चल रही थी। महिला के तीन बच्चे हैं। दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। महिला आंगनबाड़ी में हेल्पर के पद पर कार्यरत है। 

उधर, पंचायत उप प्रधान रघुबीर सिंह कनोल ने बताया कि यह परिवार गरीब है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है


Spaka News
Next Post

हिमाचल : निजी स्कूल मे पढ़ने वाले 13 साल के लड़के ने फंदा लगा कर खुदखुशी की,जाने पूरा मामला

Spaka Newsघुमारवीं शहर के बजोहा में एक निजी  स्कूल मे पढ़ने वाले 13 साल के लड़के ने फंदा लगा कर खुदखुशी कर ली है। छात्र 8वीं कक्षा में निजी स्कूल में पढ़ता था और स्कूल के पास अपनी मां के साथ किराए के कमरे में रहता था। छात्र के पिता पिता […]

You May Like