महिला ने पंचायत प्रधान पर लगाए छेड़छाड़करने के संगीन आरोप………

Avatar photo Spaka News
Spaka News

तूं मुझे खुश कर दे, तेरा मकान बनवा दूंगा
कांगड़ा जिला के पुलिस थाना जवाली के तहत आती एक पंचायत की महिला ने पंचायत प्रधान पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है।

महिला का आरोप है कि पंचायत प्रधान अकसर उसे रास्ते में रोक कर खड़ा हो जाता है और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डालता है। पंचायत प्रधान कहता है कि अगर ‘तूं मेरे साथ रह, मैं तुझे खुश कर दूंगा’।पंचायत प्रधान महिला उसे खुश करने पर मकान बनवाने की बात कहता है। इसके साथ ही वह धमकी भी देता है कि अगर महिला ने उसकी बात नहीं मानी तो तेरा मकान उखड़वा दूंगा।प्रधान इससे पहले भी उसके साथ इस तरह की हरकतें कर चुका है। जिसकी महिला ने पहले भी पुलिस थाना जवाली में उक्त प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। लेकिन बाद में राजीनामा करवा दिया गया।

पीड़ित महिला का कहना है कि अब दोबारा से पंचायत प्रधान उसे तंग करने लगा है। प्रधान की इस तरह की हरकतों से तंग आकर अब महिला ने दोबारा पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और पंचायत प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।मामले की जानकारी देते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि महिला ने पंचायत प्रधान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 11 मई 2024, Aaj Ka Rashifal 11 May 2024 : तुला, धनु, मकर, मीन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा, हर कष्ट से मिलेगी मुक्ति …….

Spaka Newsराशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार […]

You May Like