आज का राशिफल 11 मई 2024, Aaj Ka Rashifal 11 May 2024 : तुला, धनु, मकर, मीन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा, हर कष्ट से मिलेगी मुक्ति …….

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप चर्चा में रहेंगे। किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको  किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।  आप अपने काम के साथ-साथ परिवार पर भी ध्यान दें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है।  आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव लेकर आएगा। नौकरी कर रहे लोग आज प्रमोशन को लेकर चिंता करेंगे। काम में ध्यान केन्द्रित न रहने के कारण कुछ छोटी-मोटी गलती निकल सकती हैं। नौकरी के लिए किसी दूर रह रहे परिजन से फोन काल के जरिए कोई शुभ सूचना मिल सकती है। संतान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी संतान आज आपकी बिना मर्जी के कोई काम करेगी, जिस कारण आपका उनसे विवाद हो सकता है। आपको  किसी अजनबी से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। यदि आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो,तो आप उसे मिल बैठकर सुलझाएं। कार्यक्षेत्र में आज आपका काम में मन नहीं लगेगा। अपने काम को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें अपने कीमती सामान की सुरक्षा अवश्य करें। धन संबंधित समस्या अब समाप्त होने की कगार पर है। परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। आपके आसपास आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं,जिनकी आपको कोई परवाह नहीं करनी है। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर यदि कोई निवेश करेंगे,तो उससे आपका नुकसान हो सकता है। आपके साथ किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही सोच विचार कर करें। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी के भरोसे न रहे। 

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने काम को छोड़कर किसी दूसरे के काम पर ध्यान देने से बचना होगा। आपको अपनी सेहत को बेहतर करने के लिए योग व व्यायाम को अपने दिनचर्या में बनाए रखना होगा। आप किसी से यदि बिजनेस के लिए धन उधार लेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आप किसी काम को लेकर मनमर्जी ना चलाएं। 

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ नए संपर्कों के माध्यम लाभ लेकर आएगा। आपको बिजनेस में अकस्मात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप बिजनेस की योजनाओं को गति दें,तभी वह पूरी होगी। आपको किसी काम के चलते  यात्रा पर जाना पड़ सकता है,लेकिन पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी, लेकिन वह जल्द ही दूर भी होंगी। 

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 

आज आप भावुकता में कोई निर्णय न लें। आपका कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो पहले उसकी अच्छी तरह से जांच परख कर लें। आप धार्मिक कार्यों में भी बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे और पूजा पाठ में भी आपकी रुचि रहेगी। आपके पिताजी को आपसे किसी बात को लेकर शिकायत हो सकती है,जिसे आप दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपको अपनी दिनचर्या में किसी बदलाव को करने के लिए रहेगा। यदि कोई बदलाव करेंगे,तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई काम ना करें।  आपको खान-पान पर पूरा ध्यान दे होगा,जिससे आपको पेट संबंधित समस्याओं से भी राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको किसी प्रिय मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। यदि आपने किसी से मांग कर कोई वाहन चलाया,तो उसकी अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी नए रिसर्च में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके भाई या बहन के विवाह में आ रही बाधा आज आपके किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है। आपको अपनी  छोटे मोटे लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज आप आवश्यक कामों को प्राथमिकता देंगे । आज इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं। जीवनसाथी से यदि रिश्ते में कुछ दूरियां चल रही थी,तो आपको उन्हें दूर करने की कोशिश करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा जिसे आप किसी दूसरे को सौंपने का प्रयास करेंगे, लेकिन यह आपके लिए सही नहीं होग। आप अपने घर के साथ-साथ बाहर के काम पर भी पूरा ध्यान देंगे। धन खर्च बढ़ेगा, नियन्त्रण करें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। आज आप अपने नए घर में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान के मन में कुछ उलझने रहेंगी,जिन्हें आप मिल बैठ कर दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे,लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 11 मई 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता ।


Spaka News
Next Post

Dream 11 Winner: गाना बजाने वाले की ऐसी चमकी किस्मत... रातोंरात बन गया करोड़पति

Spaka Newsकिसी ने सच ही कहा है कि भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। कुछ इसी तरह का वाक्या बिहार के रहने वाले एक युवक के साथ हुआ है। कल तक जो एक-एक पैसे के लिए मोहताज था, आज करोड़पति बन गया है। राजस्थान के प्रतापगढ़ में […]

You May Like