हिमाचल: घर से आई महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज, खून से लथपथ………………

Spaka News

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से अपने ही घर में महिला के लहूलुहान मिलने की खबर सामने आई है। घटना पुलिस थाना देहरा की संसारपुर टैरेस चौकी के तहत पड़ती ग्राम पंचायत कस्बा जागीर की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला त्रिशला कुमारी का पति अशोक कुमार लुधियाना में नौकरी करता है। वह घर में अकेले रहती थी। दो बच्चे भी बाहर ही नौकरी करते हैं। रविवार सुबह चार बजे के करीब महिला त्रिशला के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज आई।
चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग महिला के घर पहुंचे। लोगों ने देखा कि त्रिशला आंगन में बेहोश खून से लथपथ पड़ी हुई है। आननफानन में ग्रामीणों ने महिला को तुरंत सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया, जिसे वहां पर प्राथमिक चिकित्सा उपचार दिया गया।
डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डॉक्‍टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया है। महिला के शरीर और सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं।
महिला के साथ हादसा कैसे हुआ इसके बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं मिली है। पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। वहीं, इस संबंध में चौकी प्रभारी संसारपुर टैरेस संजीव कुमार ने बताया पुलिस मौके पर गई थी मामले की जांच की जा रही है।
महिला घर के आंगन में कैसे पहुंची और उसके शरीर और सिर पर चोटें कैसे लगीं अभी तक इन सब बातों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक महिला का बयान दर्ज नहीं किया गया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *