Himachal : महिला को 6.03 ग्राम चिट्टा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार……..

Spaka News

जिला नारकोटिक्स सैल की टीम ने थाना डमटाल के तहत गांव छन्नी बेली में दबिश के दौरान एक महिला से 6.03 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। टीम के प्रभारी हामिद मोहम्मद ने बताया कि उनकी टीम ने छन्नी बेली गांव में नीतू पत्नी विजय कुमार के घर मे दबिश थी।

पुलिस ने घर में चलाए सर्च अभियान के तहत चिट्टे की खेप को बरामद किया। खेप को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर डमटाल थाना लाया गया है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *