हिमाचल : पुलिस के पहरे में मृतक महिला का अंतिम संस्कार,आग में झुलसने से हुई थी विवाहिता की मौत……….

Spaka News

हमीरपुर : पाहलु पंचायत के छेक गाँव मे युवती की आगजनी से हुए मौत को लेकर रात भर हंगामे के बीच एसडीएम बड़सर तथा डीएसपी शेर सिंह द्वारा हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हुआ। मायका पक्ष ससुराल के आँगन मे अपनी बेटी का शव जलाने पर अड़ गए थे। मायके पक्ष के लोग इंसाफ मांग रहे थे। पुलिस ने मामले को देर रात शान्त करवाया।
पुलिस के अनुसार मृतका के पति तथा सास को गिरफ्तार कर लिया गया हैँ। आज कड़ी सुरक्षा के बीच मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान मायके पक्ष के लोग मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इस बाबत एसएचओ हमीरपुर निर्मल सिंह ने बताया की पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतका के पति तथा सास को हिरासत मे ले लिया गया है और आगामी छानबीन जारी है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *