हिमाचल : पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर…………

Spaka News

चम्बा : पुलिस थाना डलहौजी के तहत बनीखेत में एक दुकानदार द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस ने यह कार्रवाई की। वहीं बुधवार को आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा, उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

बीते सोमवार को बनीखेत के एक दुकानदार ने अपने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी थी। वह बनीखेत बाजार में स्टेशनरी की दुकान करता था। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था, जिसमें उसने पत्नी समेत कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने सुसाइड नोट में उल्लेखित लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं मंगलवार को उसकी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सुसाइड नोट में उल्लेखित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी डल्हौजी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *