हिमाचलः दुकानदार ने की महिला से छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें, केस दर्ज …………………..

Spaka News

जिला ऊना के अम्‍ब क्षेत्र के एक गांव में महिला द्वारा दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महिला का आरोप है कि दुकानदार ने ना केवल उससे छेड़छाड़ की बल्कि आपत्तिजनक हरकतें भी की है। पीड़ित महिला इस मामले को लेकर पुलिस थाना पहुंची और आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज करवाया। वही पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने कहा कि जब वह दुकान पर सामान लेने गई तो उक्त दुकानदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें भी की। जिसके बाद वह मौके से भाग गई और घर आकर इसकी जानकारी अपने पति को दी।

जिसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी व्यक्ति को थाना में तलब करके उससे पूछताछ की गई है।


Spaka News