आज का राशिफल 8 दिसंबर 2021, Aaj Ka Rashifal 8 December 2021: जानिए बुध की कृपा किन पर होगी, वृषभ, तुला रहें अलर्ट

Spaka News

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। बुधवार 8 दिसंबर 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। 

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

कारोबार अच्छा चलेगा। आपकाे किस्मत का साथ मिलेगा। कुंवारों के लिए रिश्ते की जानकारी मिल सकती है। सामाजिक जिम्मेदारी मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। तनाव दूर होगा। 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज किसी से मतभेद सामने आ सकते हैं। विवाद की स्थिति को टालने का प्रयास करें। क्रोध पर नियंत्रण ऱखें। अधिक खर्च होने से चिंता बढ़ेगी। सेहत ठीक रहेगी। कारोबार में उन्नति होगी। कुछ जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाएंगे। ज्यादा तनाव लेने से बचें।। ।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

दफ्तर में अफसरों की सराहना मिलेगी। ऑफिस में सहयोगी का अच्छा व्यवहार रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। मित्रों से मुलाकात होगी। शुभ सूचना मिल सकती है। अपने खर्च को नियंत्रित करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। 

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

खुशखबरी मिलेगी। आज का दिन अच्छा बीतेगा। आपके लगभग सभी कार्य पूरे होंगे। आपका काम तीव्र गति से चलेगा। अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखें। क्रोध से बचें। अधिक काम की वजह से थकान महसूस करेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। दंपत्ति के बीच मधुरता रहेगी।। 

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज सफलता मिलेगी। युवाओं को उनके परिश्रम का फल मिल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। खानपान का ध्यान रखें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दफ्तर में कुछ परेशानी हो सकती है। रिश्तेदारों से दुखद सूचना मिल सकती है

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

व्यवसाय अच्छा रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। शत्रु पक्ष पर आप हावी रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अधिक भागदौड़ करने से बचें। मित्रों के साथ समय बिताएं।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवहार में रूखापन रहेगा। किसी से मतभेद हो सकते हैं।  तनाव झलकेगा। जोड़ों के दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। युवाओं को ज्यादा मेहनत करनी होगी। दफ्तर में जिम्मेदारी अधिक रहेगी। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

धन लाभ होने की संभावना है। बिना वजह खर्च न करें। महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। यात्रा को टाल दें। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। युवाओं को लाभ होगा। विद्यार्थियों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। सेहत सुधरेगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। आपके व्यवार की सराहना होगी। आपकी वजह से कई लोगों के काम पूरे होंगे। आज आपको खुशखबरी मिलेगी। परिवार के साथ समय गुजरेगा। धन लाभ होने की संभावना है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। बाहर जाते समय सावधान रहें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

विवाद की आशंका है। विरोधियों से सतर्क रहें। नुकसान पहुंचा सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। अधिक काम की वजह से आपको थकान हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन ज्यादा रहेगा। खानपान का ध्यान रखें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बुजुर्गों को सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपरिचितों से दूरी बनाकर रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रहें

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। युवाओं को लाभ होगा। संतानपक्ष की समस्या दूर होगी। कैरियर से जुड़ी जानकारी हासिल होगी। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। आज आप सकारात्मक रहेंगे। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत दूर होगी। 


Spaka News