आज का राशिफल 7 सितंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 7 September 2022 :कार्य में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त करने के लिए शुभ है आज का दिन…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News


आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति के लिए परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।  खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आलस्य आज आप पर हावी रहेगा और आप अपने किसी काम को कल तक के लिए टाल सकते हैं। निवेश से जुड़े किसी भी फैसले में आज आपको अपने पिता से सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी है तो उसमें लापरवाही आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। व्यापार करने वाले लोग चल रही समस्याओं का समाधान न मिलने से मायूस रहेंगे, लेकिन उनके खर्चे भी यथावत रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपके घर आ सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने में कुछ समय बिताएंगे।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए गृहस्थ जीवन में चल रही परेशानियों से निजात दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी ऐसे व्यक्ति से मेल-मिलाप करने का मौका मिल सकता है जो आपके वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को सुलझाने में आपकी मदद करेगा। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपके लिए वाहन खरीदना बेहतर रहेगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियों का बोझ आप पर बढ़ सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के लिए अपने परिवार के कुछ सदस्यों की मदद लेनी पड़ेगी तभी उन्हें कोई अच्छा काम मिल पाएगा। नौकरी में लगे लोगों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है इसलिए उन्हें अपना सारा काम सोच-समझकर करना होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी आपको हर काम में पूरा सहयोग देगा जिससे आपके रुके हुए काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

अन्य दिनों की तुलना में आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। आपकी कुछ उलझनें आपको परेशान रखेंगी लेकिन फिर भी आपको शांत रहना होगा। आपका कोई मित्र आपको कुछ गलत काम करने के लिए उकसा सकता है, इसलिए आपको उनकी बातों में आने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आज वाणी की मिठास से मान-सम्मान मिलेगा। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं उन्हें आज अच्छी स्थिति मिल सकती है, जिसे देखकर उनके जूनियर भी उनसे ईर्ष्या करेंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पैसों से जुड़े मामलों में आज का दिन आपके लिए परेशानी लेकर आएगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। आपके कुछ शत्रु आपकी योजनाओं को विफल करने का प्रयास करेंगे, जिससे आपको बचना होगा। आपको अपना पैसा सोच-समझकर लगाना होगा। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को भी कुछ समय और परेशान होना पड़ेगा, उसके बाद ही उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। आपकी वित्तीय योजनाएँ सफल होंगी, लेकिन आपको लाभ के छोटे-छोटे अवसर मिलते रहेंगे, जिन्हें लागू करने से आप लाभ अर्जित करने में सक्षम होंगे। जो लोग विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करते हैं, उन्हें आज कोई जानकारी सुनने को मिल सकती है। अगर परिवार का कोई सदस्य पढ़ाई के लिए घर से दूर गया है तो वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकता है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज के दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण आप कोई भी काम पूरी मेहनत से करेंगे और उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। कुछ ख़र्चों को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा लेकिन यह व्यर्थ होगा। आपको मजबूरी में कुछ खर्च करना पड़ेगा। आपका बच्चा आपसे कुछ मांग सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी विवाद की स्थिति में आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा कुछ परेशानी हो सकती है। माता-पिता आपके व्यवसाय के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में आपसे बात कर सकते हैं। आपके कुछ रिश्तेदार आपके साथ सुलह कर सकते हैं।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलने से प्रसन्नता होगी। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यदि आप व्यापार यात्रा पर जाते हैं तो बहुत ही संभलकर जाएं अन्यथा आपके कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज खो जाने और चोरी होने का भय बना है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे और उसमें सफलता मिलेगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा और कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं के कारण उलझनें बनी रहेंगी जिससे आप किसी एक मुद्दे तक नहीं पहुंच पाएंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनका अपने अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जिससे वे उनसे नाराज़ रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी। पैसों से जुड़े किसी मामले में आपके परिवार का कोई सदस्य आपको धोखा दे सकता है, जिससे आपको सावधान रहने की जरूरत है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत सावधान रहना होगा और बिल्कुल भी जल्दबाजी न करें, क्योंकि आपके वरिष्ठ आप पर कड़ी नजर रखेंगे। गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याएं आपको घेर सकती हैं। परिवार में चल रहा विवाद आज आपका सिरदर्द बनेगा लेकिन आपके लिए बेहतर होगा कि आप दोनों पक्षों की बात सुनकर ही बात करें। आर्थिक दृष्टि से आपको थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन फिर भी आप अपने खर्चों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको धन को सोच समझकर खर्च करना होगा क्योंकि आपके कुछ ख़र्चे बढ़ सकते हैं, जिसके लिए यदि आपने ध्यान नहीं दिया तो किसी से पैसे उधार लेने पड़ेंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखें। आज धार्मिक पुस्तकों को पढ़ने में आपकी रुचि जागेगी। आर्थिक योजनाओं से भी आपको अच्छा लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। छात्रों को परीक्षा में मनचाहा परिणाम मिलेगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

गृहस्थ जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए आज का दिन आपके लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। आपके पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती दिख रही है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। भाग्य का पूरा सहयोग मिलने से बहुत से रुके हुए काम भी पूरे होंगे। व्यापार करने वाले लोग चल रही समस्याओं से परेशान रहेंगे, लेकिन इनसे निजात मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मस्ती करते नजर आएंगे। पैसों के मामले में भी दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 7 सितंबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।



Spaka News
Next Post

हिमाचल: SFI और ABVP के बीच खूनी झड़प ,छह चोटिल..........

Spaka Newsशिमला के कोटशेरा कॉलेज में दो छात्र गुटों में मंगलवार को खुनी झड़प हुई। इसमें छह छात्रों को चोटें लगी हैं। छात्र संगठन एसएफआई और एबीवीपी के कार्यकर्ता किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए, और उनमें मारपीट शुरू हो गई।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची […]

You May Like