आज का राशिफल 4 अक्टूबर 2023, Aaj Ka Rashifal 4 October 2023: गणपति करेंगे सिंह,कन्या और तुला समेत इन राशियों का भाग्योदय,जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

वाणी में मधुरता रहेगी। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम के बावजूद यथोचित परिणाम संदिग्ध है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आत्मसंयत रहें। मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। खर्च भी बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। रुके हुए कार्यपूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आत्मविश्वास बहुत रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में निवेश कर सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा पर जाना हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिल सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

बातचीत में सन्तुलित रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। अनियमित खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। विवाद का सामना करना पड़ सकता है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वभाव के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। माता से भी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। खर्चों में कमी आयेगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी अपनी भावनाओं को वश में भी रखें। कारोबार में वृद्धि के लिए किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन अशान्त रहेगा। मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। किसी सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 4 अक्टूबर 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News
Next Post

हिमाचल सहित उत्तर भारत में भूकंप के झटके, कुछ सेकेंड तक कांपती रही धरती; ये थी तीव्रता…

Spaka Newsउत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अचानक ही धरती कांपने लगी इससे लोग दहशत में आ गए।आज मंगलवार को दिल्ली NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल […]

You May Like