आज का राशिफल 28 जून 2023, Aaj Ka Rashifal 28 June 2023: सिंह और वृश्‍चिक समेत इन 5 राशियों के लोग करियर में उन्‍नति हासिल करेंगे,जानिए आज का राशिफल………..

Avatar photo Spaka News
Spaka News

बुधवार 28 जून को किस्‍मत के सितारे सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों का साथ दे रहे हैं। इन्‍हें भाग्‍य का साथ मिलने से इनके रुके कार्य पूर्ण होंगे और धन की प्राप्ति होगी। मिथुन राशि वालों के लिए भाग्‍योदय का दिन है। आइए देखते हैं विस्‍तार से धन के मामले में सभी राशियों के लिए कैसा होगा बुधवार।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मानसिक शान्ति‍ रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। व्‍यापार की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

संयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। रहन-सहन में कठिनाइयां आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मन में नकारात्मकता से बचें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों में अधिकता की स्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में ज‍िम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। व्‍यक्‍ति‍गत समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कार्यभार बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की समस्याओं से परेशान रहेंगे। वस्त्रों एवं गहनों के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट भी हो सकती है। सुस्वाद खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सन्तान को कष्ट हो सकता है। अपने स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आलस्य की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में समस्‍याएं आ सकती हैं।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। खर्च भी बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी पुराने मित्र से पुनःसंपर्क हो सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)


मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में किसी विशेष कार्य से विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

उउम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 28 जून 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता ।


Spaka News
Next Post

हिमाचल समाचारः अब एक क्लिक में देखें 27 जून 2023 के प्रादेशिक समाचार

Spaka NewsHimachal Samachar 27 06 2023 Spaka News
Featured Video Play Icon

You May Like