नशा उन्मूलन अभियान में राज्य सरकार का सहयोग करेगी आर्ट ऑफ लिविंग संस्था

Avatar photo Spaka News
Spaka News

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था हिमाचल प्रदेश में नशा उन्मूलन अभियान में राज्य सरकार का सहयोग करेगी। इस संबंध में आज प्रदेश सरकार और आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के बीच शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। प्रदेश सरकार की ओर से सचिव प्रशासनिक सुधार सी. पालरासु और संस्था की ओर से वी.पी.एस. राणा ने हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर मुख्यंमत्री ने कहा कि प्रदेश के लिए यह समझौता काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस अभियान के तहत आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग राज्य सरकार का नशा उन्मूलन में पूर्ण सहयोग करेगी और व्यय भी संस्था ही वहन करेगी। उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत नशा उन्मूलन के साथ-साथ राज्य के सतत् पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक आजीविका मॉडल, समुदाय आधारित पर्यटन, हर्बल वैलनेस, सामुदायिक वन प्रबंधन, आधुनिक शिक्षा, कौशल विकास, युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों में भी राज्य सरकार का सहयोग करेगी।
हिमालय उन्नति मिशन के मुख्य सलाहकार और ट्रस्टी एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) वी.पी.एस. राणा ने बताया कि यह प्रदेश सरकार की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि संस्था को सरकार के साथ मिलकर प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के सतत् विकास के लिए एक आधिकारिक सहयोगी के तौर पर कार्य करने का अवसर मिला है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन आर.एस. बाली, विधायक केवल सिंह पठानिया, अजय सोलंकी, सुदर्शन बबलू, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, चेयरमैन रेरा, डॉ. श्रीकांत बाल्दी, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से दर्शक हाथी, अभय शर्मा व हितेश कुमार भी उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 28 जून 2023, Aaj Ka Rashifal 28 June 2023: सिंह और वृश्‍चिक समेत इन 5 राशियों के लोग करियर में उन्‍नति हासिल करेंगे,जानिए आज का राशिफल...........

Spaka Newsबुधवार 28 जून को किस्‍मत के सितारे सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों का साथ दे रहे हैं। इन्‍हें भाग्‍य का साथ मिलने से इनके रुके कार्य पूर्ण होंगे और धन की प्राप्ति होगी। मिथुन राशि वालों के लिए भाग्‍योदय का दिन है। आइए देखते हैं विस्‍तार से धन […]

You May Like