आज का राशिफल 2मार्च 2022 Aaj Ka Rashifal 2 March 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज का दिन मेष, वृषभ, सिंह, वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। रुके हुए कार्य बनेंगे। कर्क व मीन राशि वालों को विशेष रूप से सावधानी रखनी होगी। जानिए आज का राशिफल कैसा रहेगा..

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिकता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। म‍ित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्चों से परेशान हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव तथा साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

मन में निराशा एवं असन्तोष से बचें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ रहेगा। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम अधिक होगा। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। खर्चों के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सन्तान को कष्ट रहेगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

कारोबार के विस्तार के लिए भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। यथोचित परिश्रम के बाद भी सफलता संदिग्ध है। सुखद समाचार म‍िलेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है। खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्रोध की तीव्रता में कमी आएगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने प्रारम्भ हो जाएंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। माता से भी धन प्राप्ति‍ हो सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा। मान सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता तो रहेगी। आत्मव‍िश्वास में वृद्धि होगी

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 मार्च 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल : 3 माह से लापता व्यक्ति की मिली लाश, सिर-पैर गायब ,जाने पूरी खबर .......................

Spaka Newsठियोग उपमंडल की लाफुघाटी से सटे करयाला गांव से 3 माह पहले लापता हुए अधेड़ व्यक्ति का क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की शिनाख्त 53 वर्षीय भगतराम निवासी करयाला के रूप में हुई है। शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव के […]

You May Like