आज का राशिफल 14 सितंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 14 September 2022 : आज इन राशियों की होगी तरक्की, जगेगा सोया भाग्य, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे…………

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News


Rashifal 14 September 2022 बुधवार का दिन कई राशियों के लिए खास होने वाला है। जिन राशियों के काम लंबे समय से रुके हुए थे अब उसमें सफलता प्राप्त होगी। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा बुधवार का दिन।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपकी परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। साझेदारी में चल रहे किसी भी व्यवसाय में वांछित लाभ हो सकता है। किसी समस्या के कारण छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, लेकिन पिता से बात करने से समस्या का समाधान मिल जाएगा। आपको व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लागू करना होगा, जिसमें आपको अपने पिता के साथ जाने की आवश्यकता होगी। भाई-बहनों के साथ चल रही परेशानी भी दूर होगी।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई पुराना फैसला गलत साबित हो सकता है, जिसमें आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है, इसलिए आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। परिवार में मनमुटाव बना रहेगा, जिससे आपका कोई काम करने का मन नहीं करेगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आप अपने दिल का हाल बता सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास होने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ जिम्मेदारियां मिलेंगी, लेकिन इसके साथ ही आपको तरक्की भी मिल रही है। आप अपने जीवन साथी के लिए कोई खास तोहफा ला सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्यार और गहरा होगा। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति और प्रतिष्ठा के कारण आपको कुछ सम्मान भी मिल सकता है। आज अगर आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से पैसा निवेश करेंगे तो भविष्य में आपको दोगुना मिल सकता है। बाकी दिनों की तुलना में आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा लेकिन आपको सोच समझकर किसी की मदद करनी होगी। बिना पूछे किसी को सलाह न दें अन्यथा वे आपको गलत समझ सकते हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने घर और बाहर में सामंजस्य बनाए रखना चाहिए, नहीं तो परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान की समस्या को लेकर आप चिंतित रहेंगे। व्यावसायिक मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपनी पिछली किसी गलती के लिए आपको कार्यस्थल पर माफी मांगनी पड़ सकती है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मस्ती भरा रहेगा। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफलता हासिल करेंगे। आपके परिवार में आज किसी नए वाहन की खरीदारी हो सकती है, जो लोग प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं वे आज पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आपके घर में कोई पूजा पाठ और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य आते रहेंगे। आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने की जरूरत नहीं है, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन निश्चित रूप से आपके लिए फलदायी रहने वाला है। भाई-बहन आपकी हर संभव मदद करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई छोटा सा काम शुरू कर सकते हैं। किसी अधिकारी को लेकर आपको बुरा लग सकता है, जिसे आपको चुप रहकर सुनना होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिले तो अवश्य जाएं, इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए संघर्षपूर्ण रहने वाला है। नौकरी में लगे जातकों को अपने कनिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन कुछ ऐसे भी होंगे जो उनके मित्र के रूप में उनके शत्रु हो सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना होगा अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना है। आपको दिए गए धन की प्राप्ति न होने के कारण आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपको कोई नया काम शुरू करने से बचना होगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहने वाला है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जो लोग अपना पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं, उनके लिए शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश करना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप परेशान रहेंगे। किसी मित्र से बात करते समय पुराने झगड़ों को लाने की जरूरत नहीं है, नहीं तो कुछ वाद-विवाद हो सकता है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों की कृपा से पदोन्नति मिल सकती है। परिवार के लोग आपकी बातों की सराहना करेंगे और आपके द्वारा सौंपे गए कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। व्यापार करने वाले लोग अपनी कुछ योजनाओं को गति दे सकते हैं, जिससे उन्हें भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। अगर आपको बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जाना है तो वह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

बिजनेस ट्रिप पर जाने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम की अधिकता से आप परेशान रहेंगे और कार्यक्षेत्र में कुछ नए विरोधी भी सामने आ सकते हैं, जिन्हें आपकी प्रगति से जलन होगी। आज किसी नए दोस्त से मुलाकात से आपकी सराहना होगी और अगर आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या थी तो उसका भी समाधान हो सकता है। राजनीति की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज कोई जनसभा करने का मौका मिलेगा, जिससे उनका समर्थन बढ़ेगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आप कुछ चुनौतियों से परेशान रहेंगे, जिससे आपका स्वभाव रूखा हो सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर भी आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपके लिए बेहतर होगा कि आप केवल आवश्यक खर्च ही करें। छात्रों को परीक्षा की तैयारी में कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वे सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आज आपको कोई काम बहुत ही सूझबूझ से करना होगा, नहीं तो गलत हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 14 सितंबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल :लड़की को अकेला देख घर में घुस आए 2 युवक, फिर पिलाया नशीला पेय,पढ़े पूरी खबर.......

Spaka Newsचम्बा जिले के अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ 2 युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई […]

You May Like