हिमाचल : ITBP के जवान का हार्ट अटैक से निधन…

Spaka News

हमीरपुर : उपमंडल भोरंज के गाँव अमरोह में उस वक्त चीख पुकार मच गया,जब मंगलवार सुबह आईटीबीपी के जवान की मौत की खबर उनके घर पहुंची। भोरंज की ग्राम पंचायत अमरोह के विमल कुमार (38) आईटीबीपी के जवान की उड़ीसा में ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। 

विमल एक माह पहले ही जम्मू से ट्रांसफर होकर उड़ीसा गए थे। सोमवार को सुबह ही वहां अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। आज उनके पैतृक गांव में उनका दाह संस्कार किया गया। मृतक जवान अपने पीछे पत्नी राजो देवी,16 वर्षीय बेटी रिया और 14 वर्षीय बेटा रजत छोड़ गए है।


Spaka News