आज का राशिफल 1 दिसंबर 2021, Aaj Ka Rashifal 1 December 2021: आज श्री गणेश जी की कृपा किन पर होगी,जानिए माह के पहले दिन का राशिफल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आइए यहां जानते हैं आज श्री गणेश जी की कृपा किन पर होगी, कैसा रहेगा बुधवार 1 दिसंबर 2021 को किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। रिश्तेदारों से किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। कानूनी मामले फिलहाल अटके रहेंगे। जोखिम से जुड़े कार्यों को फिलहाल टाल दें। आय ठीक रहेगी। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।  परिवार की जिम्मेदारी पूरी करेंगे।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

भाग्य का साथ रहेगा। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च कर सकते हैं। वित्तीय निवेश शुभ होगा। मित्रों के जरिए खुशखबरी मिलेगी। आमदनी बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। आज का दिन पूरी तरह से खुशनुमा रहेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। यात्रा कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। विद्यार्थी प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

किसी से विवाद होने की आशंका है। जॉब में परिवर्तन संभव है। स्थानांतरण या पदोन्नति के फिलहाल योग नहीं बन रहे हैं। आपके काम में उन्नति होगी। आप बेहद उत्साहित रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश का विचार फिलहाल त्याग दें। यात्रा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपकी जिम्मेदारी में वृद्धि होगी। दफ्तर का माहौल शांत रहेगा। सामाजिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कर्ज लेने से बचें। सेहत ठीक रहेगी। युवा वर्ग आज बेहद प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। तनाव से बचने के लिए प्रभु की आराधना करें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आपके लगभग सभी कार्य पूरे होंगे। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाने के कारण बेहद खुश रहेंगे। नया काम मिलेगा। कैरियर आगे  बढ़ेगा। किसी बात से विचलित न हों। शत्रु शांत रहेंगे। अनजान लोगों की मदद न लें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी काम को न टालें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

 

आप अपनी जिम्मेदारी से कार्य करेंगे, लेकिन अफसर इससे संतुष्ट नहीं रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आपको अनुभवियों से मदद लेनी होगी। खुद को सकारात्मक रखने के लिए घूमने जाएं। परिवार के साथ दिन बिताएं। समस्या का हल नहीं निकल रहा है तो उसे ईश्वर पर छोड़ दें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आपको सफलता मिलेगी। छात्रों पर दबाव कम रहेगा। बुजुर्गों को सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। जोड़ों का दर्द उभर सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों काे पूरा करेंगे। अनजान लोगों से मिलते वक्त सतर्क रहें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। आपको नई सूचना मिलेगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

निवेश को लेकर आप उत्साहित रहेंगे। आपको आज नया अवसर मिलेगा। आपके काम पूरे होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। विरोधी पक्ष हावी हो सकता है। क्रोध से बचें। सेहत ठीक रहेगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें, चोट लगने की आशंका है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपकी की वजह कुछ लोगों के काम पूरे होंगे। आपकी सराहना होगी। आप आज बेहद उत्साहित रहेंगे। निवेश को लेकर आपके सामने प्रस्ताव आएंगे। नए काम को शुरू करने के लिए प्रयास कर सकते हैं। आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के लोगों की सहयोग मिलेगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

कुछ थकान महसूस करेंगे। सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है। दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। आज धन लाभ होने की संभावना है। कारोबार ठीक चलेगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आप परिवार के साथ दिन बिता सकते हैं। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी रिश्तेदार से मतभेद हो सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

दफ्तर के काम पूरे कर पाएंगे। किसी बात  को लेकर आज विचलित हो सकते हैं। तनाव लेने से बचें। खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक दिक्कत दूर होगी। विद्यार्थियों का  पढ़ाई मन लगेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। कैरियर को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

नए रिश्ते बन सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। आज दिनभर सकारात्मकता बनी रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है। किसी अनजान व्यक्ति से ज्यादा चर्चा न करें। विरोधी शांत रहेंगे। व्यवसाय आगे बढ़ेगा। सरकारी कार्य आगे बढ़ेंगे। दिन खुशनुमा रहेगा। महिला वर्ग से लाभ होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कम्बल में लिपटी महिला हत्या की गुथी को सुलझाते हुए स्मार्ट पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार किये, जाने पूरी खबर

Spaka Newsकुनिहार कुफटू मार्ग के बझोल  नाले के पास कूड़े के ढेर में मिली महिला की लाश की गुथी पुलिस द्वारा 26 नवंबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही 12 घण्टे के अंदर ही सुलझा लिया गया। 17 नवंबर को मृत महिला की पहचान शकुंतला पत्नी मोहन लाल गांव शाकरा जिला […]

You May Like