आज का राशिफल 21 सितंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 21 September 2022 : इंदिरा एकादशी पर इन राशियों में सूर्य-चंद्रमा, जानें किस राशि की बढ़ी मुश्किलें..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज चन्द्रमा कर्क राशि में है व पुष्य नक्षत्र है। सूर्य कन्या व गुरु मीन में है। शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण हेल्थ के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज किसी कानूनी कार्य में जीत से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आज आपको अपने भाइयों की मदद से संपत्ति संबंधी किसी विवाद में सफलता मिल सकती है। आज आप नौकरी में बेहतर प्रदर्शन कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्य आज आपसे कोई अनुरोध कर सकते हैं, जिसे आप अवश्य पूरा करेंगे। आप अपने जीवनसाथी से उनके मन में चल रही समस्याओं के बारे में बात कर सकते हैं।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, उनके काफी काम सिद्ध होंगे। अगर आपने पहले कभी किसी से कर्ज लिया था तो आज आप उसे चुकाने में काफी हद तक सफल होंगे और आपके लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने और उन्हें समय पर देने का प्रयास करेंगे। आज आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिन पर आप अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और आपकी साख चारों ओर फैलेगी। परिवार में चल रहे कलह के कारण छात्र आज पढ़ाई पर ध्यान नहीं देंगे। आज आपका मन अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसन्न होगा। आज गुस्से की स्थिति पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें अन्यथा आपसी संबंधों में दरार आ सकती है। आप अपने लंबे समय से लंबित कार्यों को भी आज पूरा करेंगे और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आएगा। मित्रों के रूप में आपके पड़ोस में रहने वाले शत्रुओं से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उसमें लापरवाही न करें। सरकारी नौकरी में कार्यरत जातकों को आज महिला मित्रों की मदद से धन लाभ हो सकता है। अगर आपके परिवार का कोई सदस्य लंबे समय से आपसे नाराज चल रहा है तो आज आप अपनी किसी गलती के लिए उनसे माफी मांग सकते हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अगर गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानी चल रही थी तो आज उनके लिए आप ससुराल वालों से बात कर सकते हैं। आप खुश रहेंगे क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ही मजबूत है लेकिन परिवार का कोई सदस्य आज आपसे झूठ बोल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई बाधाएं आएंगी। आज आपको समय पर काम पूरा करने के लिए अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

घरेलू कलह के झंझट से मुक्ति पाने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन आपको यह सोचना होगा कि कौन सा जरूरी है और और कौन सा नहीं। आज अगर आप बिना सोचे समझे अपना पैसा निवेश करते हैं तो आपका पैसा अटक सकता है। अगर आप किसी से पैसे उधार लेने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप कुछ समय का इंतजार न करें, नहीं तो आपके लिए इसे निकालना मुश्किल हो जाएगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आप अपने बच्चे के भविष्य को सुगम बनाने के लिए कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को आज किसी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अपनी मेहनत से कोई अच्छा पद मिल सकता है। अगर आप अपना पैसा कहीं निवेश करते हैं तो आप उसे एफडी कमेटी आदि में निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां खत्म होंगी और आपके सभी काम फिर से शुरू हो सकते हैं, लेकिन जो लोग आज व्यापार करते हैं उन्हें अपने अन्य सहयोगियों के सहयोग की आवश्यकता होगी तभी वे अपने आर्डर समय पर पूरे कर पाएंगे। अगर आज आपको किसी निवेश की जानकारी मिलती है तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप पूरी सही जानकारी लेकर ही उसमें निवेश करें। पढ़ाई में आ रही दिक्कतों से आज छात्र परेशान रहेंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। एक से अधिक स्रोतों से धन मिलने से आज आप प्रसन्न रहेंगे और आपकी आय में भी वृद्धि होगी। नौकरी में काम कर रहे लोगों को आज अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर रखना चाहिए, नहीं तो वे आपकी पदोन्नति में बाधक बन सकते हैं। परिवार के सदस्य आज पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपके लिए बेहतर होगा कि वाणी की मिठास बनाए रखें और किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज आपके मन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी और आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सभी रुके हुए काम आसानी से हो जाएंगे, जिससे आप अच्छा मुनाफा भी कमा पाएंगे। आज आप कुछ नई योजनाओं में पैसा निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपका मन आध्यात्मिक कार्यों की ओर अग्रसर रहेगा। आज आप साझेदारी में कोई नया व्यवसाय शुरू करने पर चर्चा कर सकते हैं। यदि आप अपने पिता की सलाह पर कोई फैसला लेते हैं तो यह आपके लिए बेहतर होगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

बाकी दिनों की तुलना में आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। पैसों के लेन-देन के मामले में आज आपको किसी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपका भरोसा तोड़ सकता है। नौकरी में लगे लोगों को आज मान-सम्मान मिलेगा और उनके पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। अगर सेहत में कुछ छोटी-मोटी परेशानियां चल रही थीं तो आज आपको उनसे निजात मिल जाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज के दिन आप अपने परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे और परिवार के सभी सदस्य मेहनत करते नजर आएंगे। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आयात-निर्यात का लाभ मिल सकता है। यदि कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ रही हैं तो उन्हें भी दूर किया जाएगा और आप अपनी समस्याओं के बारे में अधिकारियों से बात भी कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप गृहस्थ जीवन में अच्छा तालमेल बिठाने में सफल रहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 21 सितंबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

प्रदेश भर में आयोजित की जाएगी लोहे की कड़ाही प्रतियोगिता

Spaka Newsप्रदेश भर में आयोजित की जाएगी लोहे की कड़ाही प्रतियोगिताप्रतिभागियों को 21 सितंबर से 5 अक्तूबर तक फेसबुक पेज पर अपलोड करना होगा वीडियो  महिला एवं बाल विकास विभाग निदेशालय द्वारा पोषण माह के उपलक्ष्य पर 21 सितंबर से 5 अक्तूबर तक प्रदेश भर में लोहे की कड़ाही में […]

You May Like

Open

Close