लॉटरी के नाम पर हिमाचल में सबसे बड़ी ठगी,शातिरों ने शख्स से ठग लिए 72 लाख रुपए………..

Spaka News

शिमला में एक बार फिर लॉटरी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी हुई है। चंबा के रहने वाले एक व्यक्ति ने शातिरों के जाल में फंसकर करीब 72 लाख रुपए गंवा दिए। इस मामले में साइबर थाना शिमला में केस दर्ज हुआ है। पुलिस के बार-बार जागरूक करने के बावजूद लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।साइबर थाना शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता छंगा राम चंबा का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उसे 2.50 करोड़ रुपए की लॉटरी लगने का मैसेज और कॉल आया। जालसाजों ने उससे कहा कि इस लॉटरी को लेने के लिए उसे कुछ पैसे उनके अकाउंट में डालने होंगे।

हैरानी की बात ये

हैरानी की बात यह है कि शिकायतकर्ता ने लगभग 200 से ज्यादा बार आरोपियों के खाते में और खुद बैंक जाकर गूगल पे के माध्यम से पैसे जमा करवाए। करीब 72 लाख रुपए शिकायतकर्ता आरोपियों के खाते में डाल चुका था। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

इन धाराओं में दर्ज मामला

शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में FIR नंबर 7/22 IPC की धारा 420 और 66डी ऑफ IT एक्ट में केस दर्ज किया गया है। साइबर पुलिस के ASP भूपेंद्र नेगी का कहना है कि लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक होना जरूरी है।


Spaka News