हिमाचल : कमरा न देने पर होटल स्टाफ की पिटाई :शराब पीने के लिए मांग रहे थे रूम; न देने पर डंडों और रॉड से हमला……..

Spaka News

जानकारी के अनुसार संजय राणा पुत्र इंद्र सिंह गांव थाना डाकघर गोपालपुर तहसील सरकाघाट मंडी के चक्कर स्थित एक होटल में कार्य करता है। जहां पर रात को बल्ह के रहने वाले तीन लोग शराब पीने के लिए आए। संजय राणा का कहना है कि इन लोगों ने शराब पीने के लिया अलग से कमरा उपलब्ध करने को कहा । लेकिन उसने नियमों का हवाला देते हुए कमरा देने से इनकार कर दिया। जिस पर गुस्साएं लोगों ने कर्मचारी की डंडों व रॉड से पिटाई कर दी। संजय के सिर पर चोटे आई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Spaka News