शटरिंग चोरी मामले में सोलन थाने में युवक ने किया सुसाइड…..

Spaka News

हिमाचल के जिला सोलन में शटरिंग चोरी मामले में गिरफ्तार युवक ने धर्मपुर थाने के बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। चोरी के आरोपी ने हवालात के अंदर बने बाथरूम में कंबल फाड़ कर फंदा बनाया और पाइप के साथ लटक कर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 22 वर्षीय विशाल कुमार निवासी गांव डगशाई जिला सोलन के रूप में हुई, लेकिन वह गांव डकोला डाकघर साहा तहसील अम्बाला कैंट हरियाणा में किराये पर रहता था।

विशाल के खिलाफ धर्मपुर के एक मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे धारा 379 IPC के तहत चोरी के मामले 11 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। 12 जनवरी को ही अदालत ने उसे 2 दिन की हिरासत में भेजा था, लेकिन रात को उसने खुदकुशी कर ली।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सोलन के जिला अस्पताल में ले जाया गया है


Spaka News