Himachal Cabinet ब्रेकिंग: हिमाचल में OPS बहाल पहली कैबिनेट में फैंसला

Spaka News

हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोहड़ी के पर्व पर प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना की सौगात दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की बहुप्रतीक्षित पहली बैठक शुक्रवार को राज्य सचिवालय में हुई। इसमें कांग्रेस सरकार की पहली गारंटी यानी पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) को मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने कहा कि अर्की में मैंने पहली बार कहा था कि ओपीएस बहाल करेंगे। पिछले दिनों अधिकारी पैसा नहीं होने की बात कहकर इसमें अड़चन डालते रहे, लेकिन मैंने अपना फार्मूला दिया। पिछली सरकार ने तो कर्मचारियों के पांच हजार करोड़ रुपये एरियर के भी नहीं दिए। कर्मचारियों को एरियर अभी नहीं मिलेगा। एरियर देने में समय लगने की बात कर्मचारियों से संवाद करते हुए सीएम ने खुद कही। 


Spaka News