हिमाचल : ताश के पत्तों की तरह बिखर गया शहर के बीचों बीच दो मंजिला मकान,अचानक हिलने लगा मकान…..

Spaka News

बिलासपुर : शहर के सिनेमा कॉलोनी में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां पर दो मंजिला मकान ताश के पत्तों की बिखर कर ढह गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नही हुआ। घर में मौजूद युवक ने भागकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर के समय नगर के सिनेमा कॉलोनी में अचानक मकान गिर गया। बताया जा रहा है इस मकान का काम भी लगा हुआ था। घर में मौजूद युवक मोहित ने बताया कि वह घर में पढ़ाई कर रहा था। अचानक मकान कुछ सेकेंड के लिए हिल गया, साथ ही दरारें आना शुरू हो गई। युवक तुरंत ही बाहर की ओर भाग गया। इसके चंद सेकंड्स बाद ही मकान पूरी तरह से ढह गया। हादसे को देखकर सब हैरान हो गया है। शहर में पहली बार इस तरह का हादसा हुआ है, जिसमे बिना किसी भूकंप के पूरा का पूरा मकान गिर गया।

इस संदर्भ जब सदर एसडीएम रामेश्वर दास से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है। मौके पर पटवारी को भेजा गया है, सारे नुकसान की रिपोर्ट मंगवाई गई है। प्रशासन पीड़ित परिवार की हर संभव  मदद करेगा।


Spaka News