ठियोग में दो रेप के मामले दर्ज, पहला पोस्को के तहत नाबालिग के गर्भवती होने, तो दुसरा जबरन संबंध बनाने का मामला आया सामने……….

Spaka News

शिमला जिला के ठियोग में दो रेप के मामले सामने आए है. पहला मामला थाना ठियोग में दर्ज हुआ है. जिसमें एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. जिसके तहत अगस्त माह में मतियाना के युवक ने लड़की के साथ शरीरिक संबंध बनाए.

लड़की के घर वालों को गर्भवती होने का उस वक्त पता चला. जब लड़की को दर्द के चलते ठियोग अस्पताल में चेक करवाया. पुलिस ने धारा 376 ipc-4 पोस्को के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दुसरा मामला भी ठियोग में ही प्रकाश में आया है जहां सैंज से 6 माह पूर्व एक युवक लड़की को लिफ्ट देकर किन्नौर ले गया. जहां दस दिन रिकॉन्गपीओ में रखकर जबरन शरीरिक संबंध बनाए. शिकायत में ये भी कहा गया है कि लिफ्ट देने के दिन ही पहले गाड़ी में ही रास्ते में भी उसके साथ रेप किया.

पुलिस ने धारा 376 506 ipc के तहत मामला दर्ज किया है व आगे की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है. हालांकि दोनों मामले पुराने है लेकिन हाल ही में दर्ज हुए हैं.


Spaka News