निजी स्कूल की दो नाबालिग लड़कियां लापता, जांच में जुटी पुलिस…

Spaka News

सुंदरनगर: बीएसएल पुलिस थाना के तहत पुराना बाजार क्षेत्र से 2 नाबालिग युवतियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। निजी स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में प्रिंसिपल ने बताया कि उनके स्कूल में पढ़ने वाली दो नाबालिग लड़की, जो कुल्लू और छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं, वह 15 तारीख से लापता है। 15 तारीख दिन मंगलवार को शाम 4 बजे के करीब दो लड़कियां बाजार गई थी और शाम तक वापस नहीं लौटी। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें हर जगह ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उनका कोई कुछ पता नहीं चल सका।

शिकायत के आधार पर बीएसएल पुलिस थाना की टीम ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लापता लड़कियों को ढूंढने का पूरा प्रयास हो रहा है।


Spaka News