आज का राशिफल 7 सितंबर 2021 Aaj Ka Rashifal 7 September 2021 : मंगलवार को इन राशियों पर होगी बजरंगबली की कृपा, होगा बड़ा लाभ

Spaka News

भाद्र कृष्ण पक्ष – अमावस्या तिथि, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने के साथ ही साध्य योग रहेगा। आज सुबह 6.21 बजे तक अमावस्या की स्थिति रहेगी तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो जाएगी।   चंद्र का गोचर कन्या राशि पर होगा।। जानिए आज मंगलवार को श्री हनुमान जी की कृपा किन जातकों पर होगी। आइए यहां जानते हैं 7 सितंबर 2021 के राशिफल के बारे में…

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 आज का दिन सामान्य रहेगा। कायक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और मानसिक तौर पर भटकाव से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन अपनी वाणी से किसी को ठेस न पहुंचे, इसका द्यान रखें। मांगलिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग बन रह रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिजनों को भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। पुराने मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार विस्तार के लिए नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। व्यापार-धंधे में आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की होने की संभावना है। स्थान परिवर्तन होने के साथ आय भी बढ़ सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ नया करने की इच्छा भी होगी। व्यवहारकुशलता के चलते अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। अटके काम बन सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बन सकती हैं। आकस्मिक धनलाभ मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। उधार लेन-देन से बचें। परिश्रम और प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

  

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में किसी से कलह होने की संभावना रहेगी। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। सेहत का ध्यान रखें, यात्रा को टालें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। परिवार, दोस्त और रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। जमीन-जायदाद के मामले में पडऩे से बचें, अन्यता कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। आपका व्यवहार पार्टनर को खुशी देगा। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। जमीन-जायदाद खरीदने और निवेश की योजना बन सकती है। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मन लगेगा और आर्थिक लाभ मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार और ऑफिस, दोनों जगह का माहौल खुशनुमा रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। लेन-देन से बचें। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यता किसी विवाद में फंस सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान भी रहें। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिजनों और मित्रों का भी सहयोग रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। जोखिम लेने से हानि हो सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कामकाज अच्छा चलेगा और धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। काम की अधिकता से थकान का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लेन-देन से बचें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

बेरोजगारों के लिए दिन अच्छा है। काम मन लगाकर करें। करियर में आगे बढऩे के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से जोखिम भरे कामों में सफलता मिल सकती है। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार हो सकता है। धन व्यय अधिक रहेगा। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।


Spaka News

1 Comment

  1. Nhà cái xn88. cung cấp dịch vụ cá cược thể thao đỉnh cao, cho phép bạn đặt cược vào nhiều môn thể thao khác nhau như bóng đá, bóng rổ, tennis và nhiều môn khác. TONY05-01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *