आज का राशिफल 4 अप्रैल 2023, Aaj Ka Rashifal 4 April 2023: कर्क और कन्‍या सहित रुपये-पैसे के मामले में इन 5 राशियों के लोग रहेंगे भाग्‍यशाली, देखें अपना राशिफल……

Avatar photo Spaka News
Spaka News

मंगलवार 4 अप्रैल को मंगलवार 4 अप्रैल को करियर और रुपये-पैसे के मामले में कर्क, सिंह, कन्‍या, तुला और मकर, कुंभ राशियों के लोग लकी रहेंगे। इन्‍हें करियर संबंधी खुशखबरी मिल सकती है तो कहीं से अचानक से पैसा मिलने की खबर भी आ सकती है।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी मिलाजुला रहेगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। यात्रा सामान्य रूप से लाभप्रद होंगी आपके उद्देश्‍य की पूर्ति होगी। दोपहर के बाद किसी अधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। या फिर आप किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। सांयकाल के समय स्थिति में सुधार होगा और आपको लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ना संभव है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर मामले में संभलकर चलने वाला है और सावधानी रखें। आज आपकी किसी व्यापारी से अनबन हो सकती है। अपने कार्य कौशल से आप दूसरों का दिल जीतने में सफल होंगे। आज घर के जरूरत का कोई सामान खरीद सकते हैं। शुभ व्यय होगा। दांपत्‍य जीवन में संबंध मधुर रहेंगे तो समाज में सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मिथुन राशि के लोगों का दिन आज उलझनों में बीतेगा और आज आज काफी परेशान रहेंगे। राजनीतिक गतिविधियों में रुकावटें आने से आपका काम अटक सकता है। रात का वक्‍त सामाजिक कार्यक्रमों में बीतेगा और आपको इस मामले में कुछ धन भी खर्च करना पड़ेगा। आपके योगदान के लिए आपकी प्रशंसा होगी। किसी मंगलमय समारोह में शामिल होंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कर्क राशि वालों का भाग्‍य आज आर्थिक मामलों में साथ दे रहा है। आपको रुपये-पैसों के मामले में जीवनसाथी एवं व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। आज आपका मन अच्‍छे कार्यों में लगेगा और सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। नौकरीपेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी और थकान दूर होगी। लेनेदेन के मामले में सावधान रहें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रितफलकारक है और आज समाज में आपका छवि बेहतर होगी। जिन प्रॉजेक्‍ट पर आप काम कर रहे हैं उनमें सतर्कता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और ग्रहों की दशा भी आपके लिए अनुकूल है। अवरोध-विरोध के चलते आपके कार्य सिद्ध होंगे और आपको लाभ होगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभपूर्ण है और आपको उत्‍तम संपि‍त्‍त की प्राप्ति होगी। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके जीवन में आनंद बढ़ेगा। ऑफिस में उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आप घबराएं नहीं। सांयकाल से लेकर रात्रि तक पुराने मित्रों से मुलाकात होने से आपके मन में प्रसन्‍नता का भाव रहेगा। सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

तुला राशि के लोगों के जीवन में आज सुख लिखा है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको मिलेगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शाम के वक्‍त स्थिति कुछ बिगड़ सकती है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। अपने सामान और दस्‍तावेज की रक्षा स्‍वयं करें।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

वृश्चिक राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज का दिन आपका दूसरों के कार्य पूर्ण करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। लोग आपसे जलन महसूस करेंगे और आपको आर्थिक लाभ होगा।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सही नहीं है और उन्‍हें नुकसान होने की आशंका है। पारिवारिक अशान्ति तथा आस-पास के वातावरण में निगेटिविटी रहेगी। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से सब कुछ अपने फेवर में कर लेंगे और समस्‍याओं का समाधान भी कर लेंगे। प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रात में वक्‍त अच्‍छा बीतेगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

मकर राशि वालों की किस्‍मत आज रुपये-पैसों के मामले में आपका साथ दे रही है। किसी नई डील से अचानक धन लाभ हो सकता है और रोजगार के संबंध में भी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। घर में पत्नी या संतान की तबियत अचानक बिगड़ने से आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या फिर गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। दोस्तों पर पैसों के मामले में भरोसा न करें और अपने आइडिया शेयर न करें। जोखिम के कामों से दूर रहें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपके लिए हर्ष का दिन है। किसी महान सफलता से आपको हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में किसी तनाव से मुक्ति मिलेगी और कहीं से रुका धन प्राप्‍त होने की खबर आ सकती है। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और किसी शुभ सूचना के प्राप्‍त होने से मन में हर्ष होगा। दिन अच्छा है, जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सांयकाल से रात्रि का समय भी कार्यों को पूरा करने में बीतेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 4 अप्रैल 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता है.


Spaka News
Next Post

हिमाचल में शारीरिक शिक्षकों के अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे पद...........

Spaka Newsऊना, 03 अप्रैल . जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के अनुबंध आधार पर बैच बाइज़ 39 पद भरे जाएंगे. उन्होंने बताया कि अनारक्षित वर्ग के 7 पद 31.12.2000 बैच, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 2 पद […]

You May Like