आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2022 Aaj Ka Rashifal 25 October 2022 : गोवर्धन पूजा के दिन चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, इन राशियों को मिलेगी नौकरी…..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। उसके बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जायेगी। आज दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से प्रीति योग लग जायेगा। प्रीति योग का अर्थ है – प्रेम। ये योग प्रेम का विस्तार करने वाला है। अगर आपका कोई अपना आपसे रूठ गया हो, आपको किसी के साथ समझौता करना हो या आपके प्रेम-विवाह में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है या फिर आपको किसी के साथ अपने प्रेम का रिश्ता आगे बढ़ाना हो, तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। साथ ही साथ इस योग में किये गये कार्य से मान-सम्मान की प्राप्ति भी होती है।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप अपनी आय-व्यय का बजट बनाते हैं तो यह आपके लिए बेहतर होगा, लेकिन यदि आपने व्यवसाय में किसी को उधार दिया है तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो वह आपको कुछ भला बुरा बोल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन कोई अच्छी खबर लेकर आ सकता है और उन्हें नई नौकरी मिलेगी।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपने दोस्तों की मदद से किसी समस्या का समाधान मिलेगा और आपकी योजनाओं में भी तेजी आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अधिकारियों से बात करनी होगी, तभी आपके मामले का समाधान होगा। किसी व्यर्थ के काम को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से काम आसानी से करवा पाएंगे लेकिन सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज सावधान रहना होगा, नहीं तो उनके शत्रु उनकी पद प्रतिष्ठा को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अच्छी संपत्ति के संकेत दे रहा है। बड़ों की मदद से आपको अच्छी संपत्ति मिल सकती है। सट्टेबाजी में पैसा लगाने वाले लोगों को सावधान रहना चाहिए और सीमित मात्रा में ही निवेश करना चाहिए, यह उनके लिए बेहतर होगा। यदि आपको किसी यात्रा पर जाने का अवसर मिले तो आप उसमें अपना कीमती सामान सुरक्षित रखें, नहीं तो उनके खो जाने और चोरी हो जाने का भय बना है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। ऐसा लगता है कि आपको मातृ पक्ष से धन लाभ हो रहा है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए तरक्की का दिन होगा। आप भाईचारे को मजबूत करेंगे और पारिवारिक एकता और बढ़ेगी। यदि आप घर से बाहर किसी नए काम को करने जाए, तो अपने माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाए। दिनचर्या में बदलाव के कारण आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाएंगे और आपको पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है, लेकिन अविवाहित जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। अगर आप किसी से उधार लेते हैं तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके करीबी आपको किसी काम में पूरा सहयोग देंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशी का रहने वाला है। परिवार के सदस्यों से एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी जिससे आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं को आसानी से मात दे पाएंगे, जो लोग राजनीति में हैं, उन्हें उनके कार्यों से जाना जाएगा, लेकिन उनके मित्रों की संख्या कम हो सकती है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपको अपने जीवन साथी के साथ चल रहे अनबन को बातचीत के माध्यम से समाप्त करना होगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहेगा, क्योंकि आप किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमा सकते हैं। परिवार के सदस्य आपकी बातों से प्रसन्न होंगे, इसलिए आपको उनसे किए गए वादों को पूरा करना होगा। आप छोटे बच्चों के लिए उपहार लाएंगे और परिवार में आप किसी रसूखदार व्यक्ति का स्वागत करेगे। शिक्षा में आ रही समस्याओं के बारे में आप शिक्षकों से बात कर सकते हैं। कोई संपत्ति हासिल करने की आपकी इच्छा आज पूरी होगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए ख़र्चों से भरा रहने वाला है। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको कुछ अच्छी जानकारी सुनने को मिलेगी, लेकिन पड़ोस में वाद-विवाद में पड़ने से आपको बचना होगा। आप संतान की पढ़ाई से संबंधित किसी शिक्षा को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आज आपको किसी से पैसा उधार लेना है तो बहुत सोच समझकर लें, नहीं तो उसे चुकाना मुश्किल हो जाएगा। आप विभिन्न स्रोतों का उपयोग करके अपने निवेश को और बढ़ा सकते हैं। आर्थिक मामलों में आप सहज रहेंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बेहद सोच-समझकर कोई काम करने का दिन होगा। यदि आज कोई परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े तो उसे बहुत ही सोच विचार कर रही है आज आप अपने व्यवसाय में योजनाओं व्यवसाय में सक्रिय रहेंगे। आज आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की कोशिश में व्यस्त रहेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ेंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके पद और प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने काम में किसी पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। अगर कोई समस्या आपको परेशान कर रही है तो परिवार के सदस्यों की मदद से उसे सुलझाने के लिए समय निकाल पाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सबसे आगे रहेंगे। आज आपको अपने कुछ निजी मामलों में होशियार रहना होगा और परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम आयोजित हो रहा है तो उसमें किसी सदस्य से लड़ाई झगड़ा ना करें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊंचाइयों को छूने वाला रहेगा। आप मनोरंजन कार्यक्रमों में कुछ समय बिताएंगे और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा भी कर सकते हैं। भाईचारे को बढ़ावा देने से आपसी तनाव खत्म होगा। अगर आपका कोई महत्वपूर्ण काम काफी समय से अटका हुआ है तो उसे पूरा करने के लिए आपको पूरी कोशिश करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी गलत व्यक्ति का समर्थन करने की आवश्यकता नहीं है। आप व्यापार में अपनी योजनाओं पर ध्यान दें, तभी वे पूरी होंगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए किसी मामले को धैर्यपूर्वक हल करने का दिन होगा। परिवार के सदस्यों का आज आपके परिवार में आना-जाना बना रहेगा लेकिन आपको अपने व्यवहार में सहिष्णुता बनाए रखनी होगी। आप अपनी वाणी पर संतुलन बनाए रखें, तभी आप रिश्तो को बनाने में सफल होंगे। मित्रों के सहयोग से आपकी कई समस्याएं आसानी से सुलझ जाएंगी। विद्यार्थी किसी नई प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपको सफलता दिलाएगा। साझेदारी में कोई व्यवसाय करने से आपको अच्छा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप कुछ नए प्रयास अपना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आप स्थिरता बनाए रखेंगे। सामाजिक कार्य करने से आपको मान सम्मान मिलेगा और आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। लेन-देन में आपको कुछ समस्या हो सकती है। आपको कुछ राजनीतिक चर्चाओं पर बातचीत करने का भी मौका मिलेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 25अक्टूबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए सूतक काल और शहर के हिसाब से ग्रहण का समय........

Spaka Newsसाल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर, दिन मंगलवार को लगने वाला है. आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक आमवस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण का सूतक लगेगा. धर्म को मानने वाले लोग सूतक के नियमों का पालन जरूर करते हैं. ग्रहण […]

You May Like