आज का राशिफल 24 मई 2022 Aaj Ka Rashifal 24 May 2022: नया काम शुरू करने के लिए शानदार दिन, सफलता निश्चित मिलेगी

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 व्यवसाय के लिए दिन रहेगा अच्छा, नौकरी करने वालों को मिलेंगे कुछ अच्छे मौके, पढ़ें आज का राशिफल

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

कारोबार में आपको आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पुरानी गलतियों से आप सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने करियर को लेकर काफी निश्चिंत रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर होंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आपने जो सोचा है वो सभी काम पूरे होंगे। आप किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आज आपके लिए कई चीजें फायदेमंद होंगी। इस राशि के शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। जीवनसाथी को आज आप कोई ऐसी बात बता सकते हैं जो काफी समय से आपके मन में छिपी हुई है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

परिवार के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। जल्दबाजी से काम बिगड़ेगा। छात्रों को पढ़ाई में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपके बैंक से जुड़े कार्यों में वृद्धि हो सकती है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज पारिवारिक जीवन में अस्थिरता आ सकती है. माता-पिता के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है। वेतनभोगी लोग अपने वरिष्ठों को कड़ी मेहनत से संतुष्ट कर सकते हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा. किसी काम में जीवनसाथी की सलाह भी फायदेमंद रहेगी। व्यापार में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको लाभ हो सकता है। दोस्त किसी काम में आपकी मदद कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. आपको नौकरी और व्यवसाय के कामों में कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। नींद में खलल पड़ सकता है। आलस्य रहेगा आपको अच्छा सम्मान मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत उत्साहित रह सकते हैं।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

व्यापार के संदर्भ में रुके हुए कार्य पूर्ण होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिलेगी। आप में से कुछ लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप इससे निपटने के लिए नई रणनीति बनाने के लिए भी कदम उठाएंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज मन कुछ जानने के लिए उत्साहित रहेगा. अपनी मेहनत से परिवार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में सफल रहेंगे। आज आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में काम के लिए बॉस आपकी तारीफ करेंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आपके कामकाज में सुधार होगा. प्रियजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय लोगों से मुलाकात रोमांचक रहेगी। कपल्स के बीच का रिश्ता और मजबूत होगा। आप परिवर्तन देख सकते हैं, धन से संबंधित परिणाम आपको मिल सकते हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

 आज ग्रहों की स्थिति आपकी सोच को थोड़ा भ्रमित कर सकती है और आप अनिश्चित, स्वतंत्र और जिद्दी हो सकते हैं. आप शत्रु कूटनीति के शिकार हो सकते हैं। व्यापार और वित्तीय संदर्भ में अचानक परेशानी के कारण आप तनाव और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. साथ ही व्यापार में भी आपको धन लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से होगी, जो आपको व्यापार में काफी लाभ दिलाएगा। आपकी रचनात्मकता से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा साथ देंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. व्यवसायी वर्ग के लोगों को आज के दिन विदेश से लाभ मिल सकता है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको संतान का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बने रहेंगे। इस मौके का फायदा उठाने के लिए आपको अपने हिसाब से खुद को लगाना होगा। हनुमान जी की कृपा से आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 24मई 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हादसा : गीली मिट्टी से फिसलकर ढांक में गिरने से 19 साल की युवती की मौत

Spaka Newsसिरमौर : हिमाचल के सिरमौर जिले में खराब मौसम और बारिश ने 19 साल की एक युवती की जान ले ली। जानकारी के अनुसार हादसा सैनधार इलाके की दीद बगड़ पंचायत के मथाना (जांइचा मझाई) गांव में हुआ। यहां उषा देवी सोमवार दोपहर मवेशी चुगाकर जंगल से घर लौट […]

You May Like