आज का राशिफल 17 मई 2022 Aaj Ka Rashifal 17 May 2022: इन राशि वालों के जीवन में होगा मंगल ही मंगल, आर्थिक कष्टों का निकलेगा हल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल कुछ राशि वालों के जीवन में बहुत शुभ होने वाला है तो कुछ राशि के लोगों के कार्यों में रुकावट आ सकती है। जानिए राशि अनुसार कैसा बीतेगा आपका आज का दिन…

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि के लोगों को आज काफी संघर्ष करने के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा इसी के चलते आपको बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल जाएगी। आज आपको किसी दूर स्थान की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपके लिए छोटे मोटे पार्ट टाईम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। शाम के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

बेकार की चीजों में पैसा ना लगाएं नहीं तो आपका संचित धन यूं ही खर्च हो जाएगा। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। अगर कोई संपत्ति खरीदने या बेचने का सोच रहे हैं तो सभी चीजों पर अच्छी तरह विचार कर लें। कार्यक्षेत्र में कोई भी बड़ा मौका हाथ से नहीं जाने दें। धन का निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज के दिन आपको कई अच्छी खबरें मिल सकती हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। अपनी मेहनत से ऐसा काम करेंगे जो परिवार वालों को भी खुश करेगा। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई भी फैसला जीवनसाथी की सलाह से लेना बेहतर होगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज के दिन आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से अटका हुआ कार्य गति पकड़ेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। पिता की सेहत परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई नया जिम्मा सौंपा जाएगा जिसे सावधानी से पूरा करें। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस लौटने की संभावनाएं काफी कम हैं।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

व्यापारियों को कोई बड़ा मौका मिल सकता है जिससे उनकी योजनाएं आगे बढ़ेंगी। संतान से जुड़ी कोई परेशानी सामने आ सकती है। संपत्ति संबंधित निवेश के लिए दिन शुभ है। व्यवसायिक योजनाओं के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

स्वास्थ्य ढीला पड़ने से परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों का ठीक से पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। कार्य से जुड़ी यात्रा संभव है जिसमें मन व्याकुल रहेगा। व्यापारियों के लिए भी दिन सामान्य है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज के दिन छोटे व्यापारियों को पैसे का लेनदेन करने से बचना होगा। साझेदारी में व्यापार करने से लाभ मिलेगा। विरोधी पक्ष के सक्रिय होने से तरक्की के रास्ते में कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

किसी कार्य में निवेश करने का सोच रहे हैं तो पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है जिसे समय रहते सुलझाना बेहतर होगा। व्यापारियों को हर किसी पर भरोसा करना महंगा पड़ सकता है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज बड़े मंगल का दिन मकर राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। आज के दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। संतान की बातों को सुने नहीं तो वे आपसे नाराज हो सकते हैं। लेनदेन की समस्या का हल निकलने से धन लाभ संभव है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के सामने यदि कोई मौका आता है तो कोई भी फैसला करने से पहले सोच लेना बेहतर रहेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

अपनी बोली से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने कार्यों पर फोकस करें। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों में वरिष्ठ अधिकारियों की बात जरूर सुनें। रोजगार के लिए कोशिश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज का दिन आपके लिए फलदायी होगा। परिवार में किसी सदस्य की तरक्की से खुशी का माहौल रहेगा। काम में व्यस्त होने के बावजूद घर के लोगों के लिए समय निकालेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 17 मई 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में HRTC बस की ब्रेक फेल, ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को कंट्रोल किया

Spaka Newsमंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आज एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां स्थित सराज विधानसभा क्षेत्र की उप तहसील छतरी में सोमवार को हुए हादसे में हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक की सूझबूझ के चलते यात्रियों को खरोंच तक नहीं आई।  मिली जानकारी के मुताबिक़ हिमाचल […]

You May Like