आज का राशिफल 18 जून 2024, Aaj Ka Rashifal 18 June 2024 : हनुमान जी की कृपा से कर्क, कन्या और तुला राशियों का चमकेगा भाग्य,जानें अन्य राशियों का हाल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी दौड़भाग और चिंता फिक्र वाला रहेगा। ऑफिस में हर प्रकार के विवाद से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। आपको घर में अपने से छोटे सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रियजन से दूरी होने पर फोन या ई मेल के जरिए उसे मिटाने का प्रयास करेंगे। यदि इससे भी बात न बने तो एक गिफ्ट भिजवा दें। आपको अपने परिवार के लोगों को हर प्रकार का सहयोग करना चाहिए।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृष राशि के लोगों को कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी और आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। आज ऑफिस में आप हर तरह की रुकावटों और अड़चनों को अपने सहयोगियों की मदद से हटाते रहेंगे। आज आपको करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। कोई महत्वपूर्ण खबर मिलेगी। जायदाद के बारे में किसी डॉक्यूमेन्ट पर साइन करने से पहले सोचसमझ लें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज लाभ का दिन है। आज आपको कोई खोई हुई चीज वापस मिल सकती है। किसी को काफी समय पहले दिया गया उधार आज वापस मिल सकता है। खास बात यह है कि इसके अलावा भी आपको दिन भर और कर्इ सरप्राईज मिलते रहेंगे। आपका मन खुश रहेगा और आपको परिवार के लोगों के साथ घूमने का मौका मिल सकता है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर के मामले में सफलता से भरा होगा और आपके काम सरलता से पूरे हो जाएंगे। नए काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। दिन बीतने के साथ साथ काम बनते नजर आएंगे। घर के छोटे सदस्यों के करियर की चिंता खत्म होगी। आज आपको रूटीन के काम में बदलाव करना पड़ सकता है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ से भरा होगा और आज आपके प्रॉपर्टी के मामले हल हो सकते हैं। कमाई में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन साथ ही खर्च के बहाने भी मिल जाएंगे। लेखक और पत्रकार जैसे लोग लोगों की नजरों में चढ़ जाएंगे। आपका पॉजिटिव मूड खराब से खराब माहौल में खुशियां भर देगा आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि के लोगों को सफलता प्राप्‍त होगी और आपका दिन खुशी में बीतेगा। आज आपके सहयोगी कुछ रिलैक्स मूड में रहेंगे और पहले से ज्यादा काम करने की इच्छा जताएंगे। बदलाव के तौर पर आप अपने अन्दर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने का प्रयास करेंगे। कामयाब भी होंगे। फाइनेंशियल प्रॉब्लम का हल निकल सकता है। आपके धन में वृद्धि के येाग हैं।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशी से भरा होगा और आज आप ऑफिस में मान सम्‍मान प्राप्‍त करेंगे। आज आप परिवार में किसी तरह का आयोजन करने के बारे में सोच सकते हैं। आपके प्रेमी को किसी बात से समझौता करना पड़ सकता है लेकिन कुछ फायदों को देखते हुए इसमें कोई नुकसान भी नहीं है। विरोधियों का सिर नीचा करने में आपको कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ से भरा होगा और आज आप सोशल वर्क के जरिए कुछ उद्देश्य हासिल करेंगे। ऑफिस का माहौल काम के लिए बिल्कुल ठीक रहेगा। आप दूसरों की बातों में आ सकते हैं। जरूरी है कि आप खुद को समझदारी के साथ आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी से सपॉर्ट मिलता रहेगा। जूनियर्स से कहासुनी हो सकती है। विवादों से दूर रहें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ से भरा होगा और ऑफिस के वर्तमान माहौल में आपके लिए मन लगाना कुछ मुश्किल हो सकता है। माहौल को जिंदादिल बनाने की कोशिश कामयाब हो सकती है। बशर्ते आपके सहयोगी सपॉर्ट करें। आज आपको जो भी मिलेगा वह सिर्फ आपकी मेहनत का ही नतीजा होगा। आपके धन में वृद्धि होगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा और आज आपको करियर में सम्‍मान प्राप्‍त होगा। मेहनत से जो कुछ भी करेंगे वह काफी अच्छा रिजल्ट लेकर आएगा। रोमांटिक पार्टनर के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा और इससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। पिछले दिनों हुए नुकसान की भरपाई होगी और आपका मन खुश होगा। बिजनस में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपका मन काफी बेचैन रहेगा। आज दिन की शुरुआत थोड़ा बेचैनी से भरी होगी। आज आपके ऊपर ऑफिस में भी काम का बोझ अधिक रहेगा और ऐसे में महसूस होगा कि आपने एक ही दिन में ढेर सारे लटके हुए काम निपटा लिए हैं। थोड़ा घूमना फिरना पड़ सकता है। आज शाम को फालतू खर्च की वजह से मन थोड़ा उदास हो सकता है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

मीन राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा और बेहतर होगा कि आज हर मामले में टेंशन लेने से बचें। थोड़ी सी इच्छा शक्ति से सब कुछ संभव है। दोस्तों के सपॉर्ट से किसी बड़े प्रॉजेक्ट को फाइनलाइज कर सकेंगे। रोमांटिक अफेयर्स में मजबूती आएगी। आपका दिन खुशी में बीतेगा। सरकारी अधिकारियों की कमाई अच्‍छी होने से मन में खुशी रहेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 18 जून 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता ।


Spaka News
Next Post

तेज रफ्तार कैंटर ने 6 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, 1 पुलिस जवान की मौत

Spaka Newsहिमाचल-पंजाब सीमा के गरामौड़ा टोल प्लाजा निकट एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तो कई घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कुछ गाड़ियों के परखच्चे तक उड़ गए। हादसे में तेज रफ्तार कैंटर ने एक साथ 6 वाहनों को जोरदार टक्कर मार […]

You May Like