हिमाचल : हरिद्वार से लौट रही एचआरटीसी की बस को ट्रक ने मार दी टक्कर, 43 यात्री थे सवार

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल पथ परिवहन निगम केलंग डिपो की हरिद्वार-चंडीगढ़-केलंग बस शनिवार रात को दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। शनिवार रात करीब 11:40 बजे पांवटा साहिब में एक ट्रक टक्कर मार के मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बस चालक को काफी चोटें लगी हैं। कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें लगी थी। यह दुर्घटना पांवटा साहिब के अग्रसेन चौक पर हुई। इस चौक पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बस को टक्कर मारी, जिसके बाद चालक मौके से ट्रक सहित फरार हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस चालक को तुरंत पांवटा अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन डिपो ने अपनी बस भेजकर हरिद्वार से आ रहे यात्रियों को चंडीगढ़ तक भेजा। चंडीगढ़ से तीसरी बस में यात्रियों को केलंग रवाना किया गया।

हिमाचल पथ परिवहन निगम केलंग डिपो की एचपी 66ए-1577 बस अपने नियमित रूट पर शनिवार देर शाम को हरिद्वार से केलंग के लिए रवाना हुई थी, जिसे पांवटा साहिब में एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारी। इस हादसे में बस चालक मनजीत सिंह को चोटें आई हैं, जबकि बस में कंडक्टर अनिल कुमार था। इस बस में करीब  43 यात्री थे। हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने बताया कि जैसे ही पांवटा साहिब में एचआरटीसी की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। नाहन से अपनी बस मौके पर भेजकर यात्रियों को चंडीगढ़ भिजवाया गया।

चंडीगढ़ से केलंग डिपो की बस में यात्रियों को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया। उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया ड्राइवर व कंडक्टर की शिकायत पर बस को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही फरार हुए ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में दो परिवारों के घरेलू विवाद ने किशोरों को एक दूसरे की जान का दुश्मन बना दिया .........

Spaka Newsमंडी के सुंदरनगर उपमंडल में दो परिवारों के घरेलू विवाद ने तीन किशोरों को एक दूसरे की जान का दुश्मन बना दिया है। घर में उनके स्वजन आपस में उलझ रहे हैं तो स्कूल में तीनों। किशोरों की इस हरकत से अन्य बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। […]

You May Like