हिमाचल : Trainee HAS अधिकारी का चूका निशाना, पुलिस कॉन्स्टेबल की टांग में लगी गोली……………

Spaka News

शिमला में बुधवार को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (एचएएस) के ट्रेनी अधिकारियों के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान गोली लगने से पुलिस का एक जवान घायल हो गया। जवान की पहचान हेमराज के रूप में हुई है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जुन्गा की अश्विनी खड्ड स्थित फायरिंग रेंज में एचएएस के प्रशिक्षु अधिकारियों का प्रशिक्षण अभ्यास चल रहा था। इसमें अंडर ट्रेनिंग चल रहे वैंड स्टाफ के चार-पांच जवानों की ड्यूटी भी लगी थी।

फायरिंग अभ्यास के दौरान हेमराज को टांग में गोली लग गई थी। उसे उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया। डॉक्टर घायल जवान के उपचार में जुटे हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 


Spaka News