घूमने आया टूरिस्ट कपल कोकसर में लापता , सर्च आप्रेशन जारी

Spaka News

लाहौल स्पीत्ति:  डीईओसी लाहौल और स्पीति ने बताया कि कोकसर में घूमने के लिए आया कपल रविवार से लापता है।  पुलिस और ITBP ने आज सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया है।

डी.डी.एम.ए की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार कोकसर में घूमने निकला एक कपल रविवार से लापता है। कपल जिस टैक्सी में घूमने के लिए निकला था, उस टैक्सी ड्राईवर ने पुलिस को सूचित कर दिया है। जहां उस कपल को आखिरी बार देखा गया था, उस जगह पर पूछताछ की जा रही है। रविवार को जब देर शाम तक कपल को नहीं देखा गया तो सर्च आप्रेशन शुरु कर दिया गया।


Spaka News