आज का राशिफल 9 मार्च 2023 Aaj Ka Rashifal 9 March 2023: देवगुरु बृहस्पति की कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य…..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज के राशिफल के मुताबिक आज कई राशियों के दुख दूर होने वाले हैं। वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। इसके अलावा सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी उत्साहपूर्ण रहेगा। जानें आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 

आज का दिन नौकरीपेशा जातक के लिए अच्छा रहने वाला है। अपनी सोच से मुश्किल काम को आसानी से हल करने कामयाब रहेंगे, जिससे आपके विरोधी हैरान होंगे और उनको अपनी मेहनत के अनुसार पूरा मिलेगा, लेकिन आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिनमें आप लापरवाही ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है। आप किसी को यदि धन उधार देंगे, तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्क से लाभ लेकर आएगा। बिजनेस में आप कुछ और सोर्स से धन कमाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन व्यक्तिगत मामलों में आज सहजता बनी रहेगी। आपको मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का मौका मिल सकता है। आपके कुछ काम यदि लंबे समय से लटके हुए हैं, तो आप उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और आपको कुछ अजनबी लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत काम की ओर अग्रसर कर सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा और आपका किसी चल अचल संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपकी जीत होगी। आप कोई काम जल्दबाजी में ना करें, नहीं तो वह गलत हो सकता है और पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोग व्यवसाय से मन मुताबिक लाभ न पाकर थोड़ा निराश होंगे, लेकिन फिर भी वह आगे बढ़ेंगे। आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा,तभी आपके काफी सारे काम समय से पूरे हो पाएंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज के दिन आपको वरिष्ठ सदस्यों से आदर सम्मान का भाव बनाए रखना होगा। कुछ सरकारी कार्यक्रमों से जुडकर आप अच्छा नाम कमाएंगे और आपके कुछ परिजन आज आपसे मेल मुलाकात करने आ सकते हैं। आप किसी मामले में अति उत्साहित होकर आगे ना बढ़े, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको किसी नई योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा और आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे और परिवार में आप अनुशासन बनाए रखें, नहीं तो लोग गलत राह पकड़ सकते हैं और किसी कानूनी मामले में आज आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप जीवनसाथी से कोई वादा या वचन कर सकते हैं और नए कार्यों को आप बढ़ावा देंगे। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर बहसबाजी में पड़ सकता है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन रचनात्मक कार्य में गति लेकर आएगा और आप परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने कुछ कामों को कल पर डाल सकते हैं। आपकी कुछ नया करने की सोच आपको आगे बढ़ाएगी। आप सभी के साथ मान सम्मान बनाए रखें और आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और व्यवसाय कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज के दिन आप लेनदेन के मामले में सावधानी बरते।आप अपने बढ़ते खर्चों पर भी नियंत्रण बनाने की कोशिश करें और आपको माता-पिता से यदि कुछ धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। यदि आप अपने व्यवसाय में मंदी को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आज वह भी दूर होगी और आपका कोई परिजन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन के साथ मिलकर काम करने से आपका कोई नुकसान हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी को तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। गृहस्थ जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपको कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए नौकरी में तरक्की लेकर आने वाला है। आपको कोई बड़ा व जिम्मेदारी भरा पद मिल सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन जिम्मेदारी बढ़ने से आप थोड़ा असहज महसूस करेंगे। बिजनेस कर रहे लोग कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे, जिनसे भविष्य में उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने संतान के बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को इधर उधर बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं, तभी उन्हें परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने बिखरे कारोबार को संभालने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे और भगवान के प्रति आस्था और विश्वास बना रहेगा और सदस्यों से  आपको अपने मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा। आपको  विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलती दिख रही है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई प्रिय वस्तु प्राप्त हो सकती है और आपको अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखनी होगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर किसी निर्णय को लेने के लिए रहेगा, नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आपके रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा लेकिन फिर भी उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने घर पर किसी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो आपका बेवजह लड़ाई झगड़ा हो सकता है। किसी जोखिम भरे काम में आज हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का आज लाभ उठाएंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद खड़ा हो तो आपस में दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लें। कामकाज में आज आप किसी छोटी बात को लेकर नाराज ना हों और धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी हो सकती है। आपको आज अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे और आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्नता होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 9 मार्च 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता है.


Spaka News
Next Post

सावधान: लड़की के नाम और फोटो के सहारे कर ली लाखों रुपयों की ठगी,पुलिस ने महज तीन दिनों के अंदर सुलझाया मामला ........

Spaka Newsअर्की पुलिस थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति के साथ मोबाइल विडियो वायरल करने के एवज में लाखों रुपए की ठगी मामले में अर्की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को 3 दिनों के भीतर राज्यस्थान से दबोच लिया है। जिसे मंगलवार को कोर्ट में […]

You May Like