आज का राशिफल 24 नवंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 24 November 2022 : गुरुवार को कैसी रहेगी आपकी राशि,किस राशि की चमकेगी किस्मत………..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आपके चतुर्थ भाव में आज के दिन चंद्रमा गोचर करेंगे इसलिए पारिवारिक जीवन में इस राशि के जातकों को सुखद अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। यदि आपकी माता नौकरी करती हैं तो उनको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल आज मिल सकते हैं। मेष राशि के कुछ जातकों को वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है, भूमि-भवन से जुड़े किसी मसले को लेकर परेशान थे तो उसका हल भी आज मिल सकता है।
भाग्य आज आपका 90 प्रतिशत तक साथ देगा। तांबे के पात्र से सूर्य देव को अर्घ्य दें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

वृषभ राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। आज के दिन यदि सोच-समझकर निवेश करते हैं तो उसका लाभ आपको आने वाले समय में हो सकता है। आज के दिन आपको ठंडी तासीर के भोज्य पदार्थ खाने से बचना चाहिए नहीं तो गले से संबंधी परेशानियां आपको हो सकती हैं। नौकरी पेशा से जुड़े हैं तो काम के संबंध में छोटी दूरी की यात्रा आपको करनी पड़ सकती है। गणेशजी आज वृष राशि के लोगों पर मेहरबान रहेंगे, शिक्षा और वाणी से संबंधित कार्यों में लाभ की स्थिति बनी रहेगी।
भाग्य आपका 66 प्रतिशत तक आपके साथ रहेगा। गौ माता को रोटी खिलाएं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

चंद्रमा आज आपके द्वितीय भाव में गोचर करेंगे इसलिए वाणी में मिठास आएगी। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्य की सूचना आपको प्राप्त हो सकती है। आज के दिन आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। नौकरी पेशा से जुड़े जो लोग अपनी पसंद की जगह तबादला चाहते थे उनकी मनोकामना आज पूरी हो सकती है।
आज भाग्य 87 प्रतिशत तक आपके साथ रहेगा। अपनी बुआ-मॉसी को हरे रंग के वस्त्र उपहार में दें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

चंद्रमा आज आपके प्रथम भाव में होंगे इसलिए आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनी शालीनता से आपको सामाजिक स्तर पर भी आज अच्छे फल मिलेंगे। आज लोगों को सलाह मशवरा देकर आप उनके जीवन की परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं। चंद्र देव की कृपा से वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में भी अनुकूल फलों की प्राप्त आपको हो सकती है।
आज के दिन भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ रहेगा। चंद्र मंत्र ‘ॐ श्राम श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः’ का जप करें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

स्वास्थ्य को लेकर सिंह राशि के जातकों को आज विशेष सावधानी बरतनी होगी। सेहत को लेकर सजग रहेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके व्यय भाव में चंद्रमा के होने से खर्चों में वृद्धि आज के दिन हो सकती है। हालांकि इस राशि के जातक धार्मिक क्रियाकलापों के जरिये मान-सम्मान आज के दिन पा सकते हैं। विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों के लिए दिन सुखद रह सकता है।
भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा। भगवान विष्णु की पूजा करें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज चंद्रमा आपके लाभ भाव में विराजमान होंगे इसलिए कई स्रोतों से आपको धन लाभ होने की संभावना है। पदोन्नति पाने की उम्मीद लगाए बैठे थे तो आज के दिन इस बारे में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। जो लोग कारोबार शुरू करने का विचार बना रहे थे वो भी आज के दिन अंतिम निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आज के दिन आ सकते हैं।
भाग्य 85 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आपके दशम भाव में आज के दिन चंद्रमा का गोचर होगा इसलिए कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। आपकी सहकर्मी आपकी मदद करेंगे जिससे अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पिता के साथ आपके संबंधों में भी आज के दिन सुधार आएगा। शाम के वक्त दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान आज के दिन इस राशि के कुछ जातक बना सकते हैं।
तुला राशि के जातकों का भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा। सफेद वस्त्र पहनें।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

धार्मिक, आध्यात्मिक गतिविधियों में इस राशि के जातकों की रुचि बढ़ेगी। आज आप सोशल मीडिया पर किसी धार्मिक गुरु के प्रवचन सुनते भी देखे जा सकते हैं। पिता या पिता तुल्य लोगों के साथ वार्तालाप करने से इस राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र अनुकूल परिणाम आज के दिन मिल सकते हैं।
भाग्य 85 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। चींटियों को आटा डालें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

चंद्रमा आज के दिन आपके अष्टम भाव में होंगे इसलिए स्वास्थ्य का इस राशि के जातकों को ख्याल रखना होगा। यदि किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आज के दिन दवाइयां समय पर लें नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। गूढ़ विषयों को जानने में इस राशि के जातकों की रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाने के लिए प्रयास करने होंगे।
भाग्य 70 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

चंद्रमा आज आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे, इसलिए मकर राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां आज के दिन दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही पारिवारिक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो उसका भी हल आपको आज मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर कारोबार करते हैं तो आज लाभ मिलने की संभावना है।
भाग्य 82 प्रतिशत तक आपका सहयोग करेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आपके शत्रु भाव में आज के दिन चंद्रमा का गोचर होगा। पारिवारिक जीवन में बातचीत के दौरान शब्दों को इस्तेमाल आज के दिन सोच-समझकर करें। ससुराल पक्ष के लोगों के बारे में गलत बयानबाजी करने से आज के दिन बचें नहीं तो वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। नौकरी पेशा हैं तो ऑफिस में किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें।
भाग्य का साथ 65 प्रतिशत तक रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

चंद्रमा आज आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे इसलिए बौद्धिक रूप से खुद को सशक्त पाएंगे। इस राशि के शिक्षार्थी गुरुजनों के साथ बातचीत करके शिक्षा क्षेत्र में आ रही परेशानियों का हल ढूंढ सकते हैं। इस राशि के जातकों की लव लाइफ में भी आज के दिन अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।
भाग्य का साथ 84 प्रतिशत तक रहेगा। गणेश जी की पूजा करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 24 नवंबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी भी शेयर करे..


Spaka News
Next Post

हिमाचल: कोर्ट परिसर में विचाराधीन कैदी से मिलने आया युवक पुलिस को देख भागा

Spaka Newsकोर्ट परिसर ऊना से विचाराधीन कैदी के फरार होने की अफवाह से हड़कंप मच गया है। कैदी की भागने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन की दौड़ लग गई, लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने पर सामने आया कि कैदी को मिलने आया साथी युवक कोर्ट परिसर में तैनात अन्य […]

You May Like