आज का राशिफल 2 जून 2022 Aaj Ka Rashifal 2 June 2022: 2 जून को जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आज आपका दिन

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तृतीया, जानिए कैसा रहेगा गुरुवार का राशिफल..…………

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। आज आपकी प्रियजनों से भेंट संभव है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

दफ्तर के कार्यों को लेकर लापरवाही न करें। आज आपको ऐसे लोगों से मिलना पड़ सकता है जिन्हें आप बिल्कुल पसन्द नहीं करते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। अनर्गल शब्दों का प्रयोग न करें। आर्थिक मामलों को लेकर गंभीर रहने की जरूरत है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। लवर्स रोमांटिक समय का आनन्द लेंगे। ऑफिस में लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे। एक साथ कई कार्य करने से काम बिगड़ सकते हैं। रुके हुये मामलों में तेजी आयेगी। अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। जल्दबाजी में फैसले न लें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

अधिक काम से थकान महसूस करेंगे। नियमों का पालन करें। जीवनसाथी से बहस की स्थिति बन सकती है।फील्ड में क्रोधपूर्ण व्यवहार करने से बचें। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको अपनी छवि की चिन्ता रहेगी। व्यर्थ की बातों में ज्यादा ध्यान न दें। सेहत को लेकर समस्या हो सकती है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

रिश्तेदारों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। बेरोजगार लोगों का करियर आगे बढ़ेगा। व्यवसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नयी योजनाओं पर धन निवेश कर सकते हैं। थोड़ी सी मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज का दिन अच्छा रहेगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

अविवाहितों के लिए रिश्ते मिल सकते हैं। परिवार को लेकर जरूरी कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। विरोधियों से आपको सावधान हो जाना चाहिये। आवश्यक कार्यों को सुबह शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर लें। जीवन के नये अनुभव मिलेंगे। धन लाभ हो सकता है। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

सत्संग  मित्रों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। मित्रों के साथ सम्बन्धों में खटास उत्पन्न हो सकती है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि कम हो सकती है। अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। सरकारी काम देरी से पूर्ण होंगे। अति आत्मविश्वास ठीक नहीं है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

किसी को उधार लेने से बचें। परिश्रम का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा। परिनजों के साथ तनाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों का असर आपके प्रदर्शन पर पड़ सकता है।  गैस की समस्या हो सकती है। कारोबार की समस्या बढ़ेगी। अनजान लोगों से दूर रहें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

वैचारिक मतभेद दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आपके व्यावसायिक सम्पर्क बढ़ेंगे। ऑफिस में बॉस आपसे काफी खुश रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में गलतियों को नजरअंदाज न करें। दिनचर्या में नयी आदतों को शामिल न करें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

दफ्तर में सहयोग प्राप्त होगा। यदि घर से बाहर जा रहे हैं तो सावधान रहें। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। ऑफिस में आपकी सभी रुकावटें दूर हो जायेंगी। किसी के काम में दखल न दें। अपने मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस मिल सकी है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

सिर दर्द की समस्या हो सकती है। बॉलीवुड और फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा नहीं है। बजट के असन्तुलन के कारण काम बिगड़ सकते हैं। कारखानों में काम करने वाले सावधान रहें। लव अफेयर में गलतफहमी उत्पन्न होने की आशंका है। आज आप असमंजस में रहेंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

 अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। आज दिन की शुरुआत में कुछ तनाव रहेगा। कोई बड़ा व्यावसायिक अनुबन्ध प्रभावित हो सकता है। पैतृक विवाद के मामले उलझ सकते हैं। कार्यस्थल पर अफसरों से मुलाकात होगी। सत्संग में जा सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 2 जून 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल: बस अड्डे पर खड़ी निजी बस में लगी आग से मची अफरा- तफरी, पढ़े पूरी खबर ..........

Spaka Newsसिरमौर : पांवटा साहिब बस स्टैंड में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बस स्टैंड पर खड़ी एक निजी कपूर बस में अचानक आग लग गई। वहीं बस में आग लगती देख आस-पास के लोगों ने बिना समय गवाएं कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया, जिसके चलते […]

You May Like