आज का राशिफल 18 अगस्त 2022 Aaj Ka Rashifal 18 August 2022 : आज दिल से नहीं दिमाग से काम लेंगे इस राशि के लोग, मिलेगा फायदा

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

सितारों की चाल से जानकारी मिल रही है कुछ राशियों के अटके कार्य पूरे होंगे और मित्रों की मदद भी मिलेगी। वहीं कुछ राशियों को पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा…

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

लव लाइफ जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपना हुनर ​​दिखाकर आप अधिकारियों की आंखों का तारा बन सकते हैं। आपको कोई नया निवेश करने से बचना होगा, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। छात्रों को विदेश से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करेंगे और उनकी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। अगर रिश्ते में कोई तनाव चल रहा था तो वह दूर हो जाएगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन होगा। सरकारी नौकरी में काम करने वाले लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहना होगा। आज आपके तेज के सामने आपके शत्रु आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे।संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोग किसी संगठन को बढ़ावा दे सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन व्यापार करते हैं उन्हें किसी भी धोखाधड़ी से सावधान रहना होगा अन्यथा कोई उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रहेगा। छात्रों को कड़ी मेहनत के बाद ही परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। अगर आप किसी को उधार देते हैं तो पूरी जांच के बाद ही दें, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। खान-पान पर ध्यान दें, नहीं तो आपको पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। लेन-देन के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए परेशानी का सबब बनेगा, जिसे आप अपने भाइयों की मदद से सुलझा पाएंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशी का रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही परेशानी खत्म होगी और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप कोई भी ऐसा काम कर सकते हैं। जिससे आपका और आपके परिवार का नाम दोनों रोशन हो। परिवार के लोग आपकी बातों से प्रसन्न होंगे। आप माता को मातृ पक्ष के लोगों से सुलह कराने के लिए ले जा सकते हैं। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप पैसा कमाने का कोई मौका नहीं चूकेंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आप कुछ नए लोगों से संपर्क करेंगे, जिससे आपको फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में समस्याओं से निजात मिलने के योग बनते नजर आ रहे हैं। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे और आपका कोई मित्र आप पर झूठे आरोप लगा सकता है, जिसमें आपको अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी। छात्र अपने पिता से अपनी शिक्षा में आने वाली समस्याओं के बारे में बात कर सकते हैं। आज जोश के कारण आप अपनी इंद्रियों से काम नहीं लेंगे और आपसे कोई गलती हो सकती है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहेगा। दोस्तों के साथ आपका झगड़ा हो सकता है, जिसके बाद आप तनाव में रहेंगे। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से आपका वाद-विवाद। अगर परिवार में कुछ समस्याएँ थीं, तो आप उनका समाधान एक साथ खोजने में सफल होंगे। जीवनसाथी से बात करते समय आपको उनकी बातों को समझने की भी कोशिश करनी होगी तभी आप गृहस्थ जीवन में सामंजस्य स्थापित कर पाएंगे।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी और की तुलना में अपने शौक बढ़ा सकते हैं, जो आपके लिए हानिकारक होगा, जिससे आपके पैसों का खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। यदि आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जाते हैं तो यह आपके लिए बेहतर होगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद भी रहेगा। आप अपने बच्चे के साथ कुछ अच्छे पल बिताएंगे, जिससे आप दोनों के बीच प्यार और गहरा होगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए आज आपको पूरी कोशिश करनी होगी। अगर लड़ाई चल रही है तो दोनों पक्षों की बात सुनकर ही कोई फैसला लें। आप अपनों के साथ कुछ समय बिताएंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो उसमें वाहन के दुर्घटनावश खराब हो जाने से आपका धन व्यय बढ़ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के घर मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। अगर आपने पहले किसी से पैसा उधार लिया था तो आप उसे काफी हद तक चुका पाएंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन विशेष सफलता का दिन होगा, वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन माता का स्वास्थ्य आज नरम रहेगा। जिससे आप चिंतित रहेंगे। आपको किसी काम की योजना बनानी होगी, नहीं तो आप बाद में परेशान हो सकते हैं। अगर आप बजट बनाकर पैसों का लेन-देन करते हैं तो बेहतर होगा। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा शत्रु आप पर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आनंद के कुछ पल बिताएंगे और एक दूसरे के प्यार में डूबे रहेंगे। कहीं घूमने जाने का भी प्लान बना सकते हैं। आप अपने काम में अपना पूरा सहयोग देंगे, जिससे किसी को शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में चल रही दरार को आप बातचीत के जरिए सुलझा सकते हैं। जो लोग राजनीति की दिशा में काम कर रहे हैं, उन्हें नया पद मिल सकता है और आपकी तरक्की होगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन एक के बाद एक आपके लिए खुशखबरी लेकर आता रहेगा। भाग्य के सहयोग से आपके कुछ रुके हुए काम भी पूरे होंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। सफलता आपके कदम चूमेगी। मानसिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे, लेकिन कुछ छोटी-मोटी परेशानियां आपका पीछा करती रहेंगी। आपको अपने दोस्तों की किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में पता चलेगा, जिसमें आप खुलकर निवेश करेंगे तो बेहतर होगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर कोई बीमारी आपको पहले परेशान कर रही थी तो आज वह ठीक हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में आप समय पर काम पूरा करके अपने अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपकी वाणी लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी। अगर आप किसी यात्रा पर जाते हैं, तो आप इसका पूरा आनंद लेंगे। आप अपने व्यवहार से घरवालों की आंखों के तारा बन जाएंगे और लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 18 अगस्त 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल: छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने जहर निगलकर दी जान,पुलिस पर लापरवाही के आरोप

Spaka Newsमंडी: जहरीला पदार्थ खाने से आईजीएमसी में उपचाराधीन बगस्याड़ की 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। मामले में परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। परिजनों ने कहा कि एक युवक बेटी से छेड़छाड़ कर तंग कर रहा था। इससे परेशान होकर बेटी […]

You May Like